फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   LS Polls 2024: BJP leader RK Singh will file nomination from Arrah Lok Sabha seat on May 7

LS Polls 2024: भाजपा नेता आरके सिंह आरा लोकसभा से कल नामांकन दाखिल करेंगे, जानें कौन-कौन दिग्गज नेता जुटेंगे

Mon, 06 May 2024 07:28 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आरा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 06 May 2024 07:28 PM IST
सार

LS Polls 2024: एनडीए प्रत्याशी आरके सिंह कल आरा लोकसभा से अपना नामांकन दाखिल करेंगे। वहीं, बीजेपी जिला अध्यक्ष दुर्गा राज ने बताया कि आरके सिंह के नॉमिनेशन को भव्य बनाने के साथ आरा लोकसभा में यहां की जनता जीत भी सुनिश्चित कर देगी।

विज्ञापन
LS Polls 2024: BJP leader RK Singh will file nomination from Arrah Lok Sabha seat on May 7
प्रेस वार्ता के दौरान भाजपा नेता आरके सिंह तथा अन्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के आरा में सातवें चरण के मतदान के मद्देनजर केंद्रीय मंत्री सह एनडीए के संयुक्त प्रत्याशी आरके सिंह सात मई को यानी कल नामांकन दाखिल करेंगे। इस मौके पर एनडीए के कई दिग्गज नेता जुटेंगे। यहां वीर कुंवर सिंह स्टेडिम में एक सभा भी होगी। केंद्रीय मंत्री नामांकन के दिन सबसे पहले मां आरण्य देवी मंदिर में जाकर माथा टेकेंगे।

विज्ञापन

 
उसके बाद आरण्य देवी मंदिर से खुली गाड़ी से काफिले के साथ शीश महल चौक, गोपाली चौक, शिवगंज, मठिया मोड़ होते हुए महावीर मंदिर पहुंचेंगे। वहां भी पूजा-अर्चना करेंगे। उसके बाद वह सभा स्थल पर जाएंगे। जहां से वह नामांकन के लिए प्रस्थान करेंगे। इस दौरान नामांकन और सभा में पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी, दोनों उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा, लोजपा (राम विलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान, रालोमो के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा के अलावा कई विधायक, एमएलसी और हुलास पांडेय, सुनील पांडेय जैसे बाहुबली नेता भी शामिल होंगे।
विज्ञापन

 
यह जानकारी राजग के कतीरा में मौजूद कार्यालय में प्रेस वार्ता कर सभी घटक दलों के जिला अध्यक्ष की मौजूदगी में दी गई। बीजेपी जिला अध्यक्ष दुर्गा राज ने बताया कि आरके सिंह के नॉमिनेशन को भव्य बनाने के साथ आरा लोकसभा में यहां की जनता जीत भी सुनिश्चित कर देगी। नॉमिनेशन में दस हजार से भी ज्यादा लोगों के शामिल होने के योजना बनाई गई है। नॉमिनेशन के दौरान एनडीए के सभी घटक दलों के नेता और कार्यकर्ता पूरा जोर लगा देंगे, जिससे इंडिया गठबंधन के प्रत्याशियों को देख कर ही हार माननी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed