फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Lok Sabha Elections 2024: CPI(ML) made Sudama Prasad its candidate from Arrah Lok Sabha seat in Bihar

LS Polls: भाकपा माले ने सुदामा को बनाया उम्मीदवार; 2015 में पहली बार बने थे MLA, 272 मतों ने बदली थी किस्मत

Sat, 30 Mar 2024 04:28 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आरा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 30 Mar 2024 04:28 PM IST
सार

Lok Sabha Elections: भाकपा माले (लिब्रेशन) ने आरा लोकसभा सीट से सुदामा प्रसाद का नाम फाइनल कर दिया है। हालांकि इससे पहले प्रसाद के साथ-साथ राजू यादव का नाम भी चल रहा था। पढ़ें पूरी रिपोर्ट...।

विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2024: CPI(ML) made Sudama Prasad its candidate from Arrah Lok Sabha seat in Bihar
सुदामा प्रसाद, आरा से भाकपा माले उम्मीदवार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आरा लोकसभा सीट भाकपा माले (लिब्रेशन) के खाते में गई है। शनिवार को पार्टी ने अपने उम्मीदवार की भी घोषणा कर दी है। आरा लोकसभा सीट से भाकपा माले (लिब्रेशन) से तरारी के वर्तमान विधायक सुदामा प्रसाद चुनाव लड़ेंगे। सुदामा प्रसाद अति पिछड़ा वैश्य समाज यानी हलवाई जाति से आते हैं। सुदामा प्रसाद भोजपुर जिले के पवना थानाक्षेत्र के अरैला गांव निवासी गंगा देयाल साह के बेटे हैं। इनके पिता मिठाई दुकानदार थे। काफी गरीब परिवार से आने वाले सुदामा प्रसाद ने जनसंस्कृति मंच, युवा नीति से 1979 में अपनी राजनीति की शुरुआत की थी।

विज्ञापन

 
ऐसे बनाई थी राजनीति में अपनी जगह
सुदामा प्रसाद बक्सर लोकसभा सीट से 2009 में अपनी किस्मत भी आजमा चुके हैं। इनकी साफ सुथरी राजनीति और ईमानदार छवि को देखते हुए पार्टी ने इनको 2015 विधानसभा के चुनाव में तरारी विधानसभा से एक बार फिर से प्रत्याशी बनाया था। इनकी पत्नी शोभा देवी भी सीपीआई एमएल की कद्दावर नेत्री हैं। जो इस बार की नगर निगम चुनाव में मेयर पद के लिए अपनी किस्मत अजमा चुकी हैं। जहां सुदामा प्रसाद ने भूमिहार जाति के गढ़ में बाहुबली सुनील पांडेय की पत्नी गीता पांडेय को 272 वोटों से हराकर जीत दर्ज की थी। इसके बाद 2020 में सुनील पांडेय को 11,015 वोटों से मात दी थी।
विज्ञापन

 
कैदियों के लिए आवाज उठाने पर हुई थी पिटाई
सुदामा प्रसाद गरीब तबके के लोगों के लिए हमेशा आवाज उठाते आए हैं। जेल बंदियों के पक्ष में आवाज उठाने पर 1989 में केंद्रीय कारा, बक्सर और 1991 में मंडल कारा, आरा में जेल पुलिस द्वारा लाठी से बर्बरता पूर्वक पिटाई हुई थी। 1995 में आरा में धरने पर भाषण देते समय अपराधियों द्वारा ग्रेनेड से हमला किया गया था, जिसमें वह बाल–बाल बच गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछली लोकसभा चुनाव 2019 में आरा लोकसभा सीट पर भाकपा माले ने राजू यादव को उम्मीदवार बनाया था। इस चुनाव में राजू यादव को चार लाख 19 हजार 195 वोट्स मिले थे। वहीं, भाजपा उम्मीदवार आरके सिंह को पांच लाख 66 हजार 480 वोट्स मिले थे। दोनों उम्मीदवारों के बीच हुए इस मुकाबले में राजू यादव को एक लाख 47 हजार 285 मतों से शिकस्त खानी पड़ी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed