फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Lok Sabha Chunav: Satta Ka Sangram In Arrah, Discussion With leaders, Arrah Lok Sabha Seat

Satta Ka Sangram: NDA नेता का दावा- आरा का सबसे ज्यादा विकास हुआ, विपक्ष ने पूछा- रोजगार कहां है, महंगाई देखी?

Sat, 18 May 2024 07:06 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आरा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 18 May 2024 07:06 PM IST
सार

Lok Sabha 2024: अमर उजाला का चुनावी रथ ‘सत्ता का संग्राम’ शनिवार को आरा लोकसभा क्षेत्र में पहुंचा। यहां अमर उजाला ने सुबह चाय पर चर्चा और दोपहर में युवाओं से उनके मुद्दों पर चर्चा की गई। वहीं, अब नेताओं से चर्चा की जा रही है।
 

विज्ञापन
Lok Sabha Chunav: Satta Ka Sangram In Arrah, Discussion With leaders, Arrah Lok Sabha Seat
आरा में नेताओं से चर्चा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर अमर उजाला का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' शनिवार को बिहार के आरा लोकसभा क्षेत्र में पहुंचा। यहां सुबह चाय पर चर्चा में आम मतदाताओं के मुद्दे जाने गए। दोपहर में युवाओं से उनकी समस्याओं और मुद्दों पर चर्चा की गई। वहीं, अब नेताओं से आम जनता और युवाओं के मुद्दों पर चर्चा की जा रही है।

विज्ञापन


अमर उजाला से बात करते हुए एनडीए गठबंधन के नेता अश्विनी पाठक ने कहा कि आरा से हमारे वर्तमान सांसद मंत्री भी हैं। ऊर्जा के क्षेत्र में पूरे देश के लिए मंत्री हैं, केवल भोजपुर के लिए नहीं हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के करीब 60 साल और भाजपा के 18 साल के शासन की तुलना करेंगे तो पता चलेगा कि पूरे बिहार की 40 लोकसभा सीटों में से आरा लोकसभा क्षेत्र में कार्य हुआ है। ये कार्य पूरा दिखाई दे रहा है। उन्होंने कहा कि यहां से जो महागठबंधन के उम्मीदवार हैं सुदामा प्रसाद, वह तरारी विधानसभा क्षेत्र से दस सालों से जनप्रतिनिधि हैं। मैं सीधे कह देना चाहता हूं कि आप अपना रिपोर्ट कार्ड ले आइए और आरके सिंह का रिपोर्ट कार्ड देख लीजिए।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, विपक्षी नेता ने कहा कि मोदी जी आए थे महंगाई खत्म करने के नाम पर। लेकिन दस सालों में मोदी सरकार में जनता त्रस्त है। जनता पर लगातार महंगाई का बोझ बढ़ा है। इस देश के युवा रोजगार के चलते लगातार आत्महत्या कर रहे हैं। देश के छात्र हर एक घंटे में आत्महत्या कर रहे हैं। जब भाजपा की सरकार आई, मोदी जी प्रधानमंत्री बने तो महंगाई कम होनी चाहिए थी। महंगाई कम होने के बजाय सीधे दोगुनी हो गई। चार सौ रुपये में जो गैस सिलेंडर मिल रहा था, वह अब आठ सौ रुपये में एक हजार रुपये में मिल रहा है।

सरकारी नौकरियों को लेकर उन्होंने कहा कि जब जब भाजपा सरकार आई तो देखिए जब अटल जी की सरकार आई तो वह पेंशन खा गए, मोदी जी की सरकार आई तो रोजगार ही खा गए। तो यह सरकार कहां से बेहतर है, आरा में दस सालों से आरके सिंह जी सांसद हैं। महागठबंधन से हम लोगों के सुदामा प्रसाद जी लोकसभा के उम्मीदवार हैं, तो हमारा कहना है कि सुदामा जी के विधायक कार्यकाल में हुए काम का रिपोर्ट कार्ड हर जगह टंगा हुआ है। लेकिन आरके सिंह जी यहां सिर्फ चुनाव के समय आते हैं, बाकी दिनों में आरके सिंह जी जनता के सुख-दुख में शामिल ही नहीं होते हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed