फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Lalu Prasad Yadav Denied Tejashwi Yadav is going to be National President of rjd

लालू हुए आगबबूला: बोले- 'मूर्ख' है वह जो कह रहा है कि तेजस्वी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने जा रहा है, मैं ही देख रहा हूं सारा काम

Sat, 05 Feb 2022 08:38 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: संजीव कुमार झा Updated Sat, 05 Feb 2022 08:38 AM IST
सार

लालू प्रसाद यादव लंबे समय से खराब स्वास्थ्य की समस्या से जूझ रहे हैं। वे ज्यादातर समय राजधानी दिल्ली में अपने दिल और गुर्दे से संबंधित कई बीमारियों के लिए सख्त चिकित्सकीय देखरेख में बिताते हैं। इसलिए यह अटकलें तेज हो गई हैं कि तेजस्वी यादव को जल्द ही राजद का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया जा सकता है।

विज्ञापन
Lalu Prasad Yadav Denied Tejashwi Yadav is going to be National President of rjd
लालू यादव - फोटो : Facebook

विस्तार

राष्ट्रीय जनता दल के संस्थापक लालू प्रसाद यादव के पार्टी अध्यक्ष का पद छोड़ने की अटकलें मीडिया में लगातार लगाई जा रही हैं। पत्नी राबड़ी देवी द्वारा इस खबर को अफवाह बताने के बावजूद अटकलों पर विराम नहीं लग पाया है। सियासी जगत में जहां इस बात की लगातार चर्चा है कि तेजस्वी यादव को जल्द ही राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया जा सकता है तो वहीं अब लालू प्रसाद इस मनगढ़ंत अटकलों से नाराज हो गए हैं। उन्होंने इस मामले पर अपना बयान जारी किया है। लालू ने कहा है कि जो लोग इस तरह की झूठी खबर फैला रहे हैं वे मूर्ख हैं। ऐसी कोई बात नहीं है। पार्टी का सारा काम मैं ही देख रहा हूं।

विज्ञापन


राबड़ी देवी ने भी किया खारिज
लालू की पत्नी और बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने भी ने मीडिया में चल रही उन अटकलों को खारिज किया है, जिनमें कहा जा रहा था कि लालू अगले हफ्ते पार्टी समारोह में तेजस्वी को राजद का राष्ट्रीय अध्यक्ष बना सकते हैं। राबड़ी ने शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा- ये झूठा खबर चल रहा है। उधर लालू के बड़े बेटे और राजद के शीर्ष नेतृत्व से नाराज चल रहे तेजप्रताप यादव ने भी इन अटकलों को खारिज किया है। राजद विधायक तेजप्रताप ने कहा, ‘ लालू राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं और रहेंगे'। 
विज्ञापन


खराब स्वास्थ्य की समस्या से जूझ रहे हैं लालू
लालू प्रसाद यादव लंबे समय से खराब स्वास्थ्य की समस्या से जूझ रहे हैं। वे ज्यादातर समय राजधानी दिल्ली में अपने दिल और गुर्दे से संबंधित कई बीमारियों के लिए सख्त चिकित्सीय देखरेख में बिताते हैं। हालांकि, इस बीच उनके पार्टी के कार्यक्रम के लिए आने की उम्मीद है। खराब स्वास्थ्य के कारण तथा चारा घोटाला के एक और मामले में फिर से जेल की सजा होने की स्थिति में लालू के राजद अध्यक्ष का पद छोड़ने की अटकलें चल रही हैं। रांची में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की एक अदालत डोरंडा कोषागार से गबन मामले में इस महीने फैसला सुनाने वाली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


तेजस्वी को पार्टी की कमान सौंपे जाने की थी संभावना
लालू प्रसाद यादव के दोनों बेटों में तेजस्वी को हमेशा से उनका राजनीतिक उत्तराधिकारी माना जाता है। वे बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता और 2020 के विधानसभा चुनाव में पार्टी की ओर से मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार भी थे। उधर तेज प्रताप यादव ने कई मौकों पर पार्टी के नेताओं से ही नाराजगी जाहिर की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed