{"_id":"65c9c8121e9b72f7ea05421b","slug":"laborer-died-under-suspicious-circumstances-in-stadium-under-construction-in-nalanda-2024-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: नालंदा में निर्माणाधीन स्टेडियम में मजदूर की संदिग्ध स्थिति में मौत; मुआवजे की मांग पर अड़े सहकर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: नालंदा में निर्माणाधीन स्टेडियम में मजदूर की संदिग्ध स्थिति में मौत; मुआवजे की मांग पर अड़े सहकर्मी
Mon, 12 Feb 2024 12:56 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Mon, 12 Feb 2024 12:56 PM IST
सार
Nalanda Hindi News: छबीलापुर थाना अध्यक्ष ने बताया कि मृतक के स्वजन प्रबंधन से मुआवजे की मांग कर रहे हैं। फिलहाल मामला शांत है। आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। शव को कब्जे में लेने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
निर्माणाधीन स्टेडियम के बाहर मुआवजे की मांग को लेकर हंगामा करते मृतक के सहयोगी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के नालंदा में सोमवार की सुबह संदिग्ध स्थिति में एक मजदूर की मौत हो गई। मामला छबीलापुर थाना क्षेत्र में निर्माणाधीन क्रिकेट स्टेडियम का है। मृतक की पहचान कटिहार जिला के अमदाबाद थाना क्षेत्र के भागी डीह टोपर निवासी दुर्योधन कुमार मंडल (28) के रूप में की गई है।
विज्ञापन
घटना को लेकर मृतक के भाई मिथुन कुमार मंडल ने बताया कि हर दिन की तरह काम करके उनका भाई रविवार की शाम को खाना खाने के बाद लेबर कॉलोनी में सोने चला गया। सुबह अचानक उसे एक जोर की हिचकी आई। पास में सो रहे अन्य लोगों की नींद खुली। उसके बाद जब दुर्योधन को उठाने का प्रयास किया गया तो उसने किसी प्रकार की प्रतिक्रिया नहीं दी। इसके बाद उसे राजगीर अनुमंडलीय अस्पताल में ले जाकर भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की पुष्टि के बाद सहयोगी शव को लेकर स्टेडियम के कैंपस पहुंचे और मुआवजे की मांग को लेकर हंगामा करने लगे।
विज्ञापन
दुर्योधन मंडल के भाई मिथुन का कहना है कि उसके भाई के छोटे-छोटे बच्चे हैं। कंपनी कुछ मुआवजा दे ताकि उसके भाई के बच्चे की परवरिश हो सके। वहीं, घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई।
विज्ञापन
छबीलापुर थाना अध्यक्ष ने बताया कि मृतक के स्वजन प्रबंधन से मुआवजे की मांग कर रहे हैं। फिलहाल मामला शांत है। आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। शव को कब्जे में लेने का प्रयास किया जा रहा है।