{"_id":"663e057640f6c995de078603","slug":"karakat-lok-sabha-seat-after-nomination-upendra-kushwaha-says-i-am-getting-huge-support-from-people-2024-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"LS Polls 2024: काराकाट से नामांकन कर उपेंद्र कुशवाहा बोले- लोगों का भारी जन समर्थन मिल रहा है मुझे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
LS Polls 2024: काराकाट से नामांकन कर उपेंद्र कुशवाहा बोले- लोगों का भारी जन समर्थन मिल रहा है मुझे
Fri, 10 May 2024 05:01 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, काराकाट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, काराकाट
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Fri, 10 May 2024 05:01 PM IST
सार
Lok Sabha Polls 2024: उपेंद्र कुशवाहा ने नामांकन को लेकर कहा कि एनडीए समर्थकों में काफी उत्साह है और मां ताराचंडी और महायोगी पायलट बाबा के आशीर्वाद से हमारी जीत पक्की है।
विज्ञापन
नामांकन पर्चा दाखिल करते एनडीए उम्मीदवार उपेंद्र कुशवाहा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रोहतास जिले में एक जून को होने वाले मतदान को लेकर नामांकन के चौथे दिन काराकाट संसदीय क्षेत्र से एनडीए प्रत्याशी उपेंद्र कुशवाहा ने अपने नामजदगी का पर्चा दाखिल कर दिया। कुशवाहा ने नामांकन से पूर्व महायोगी पायलट बाबा धाम और मां ताराचंडी के दरबार में पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया। इसके बाद जिला मुख्यालय सासाराम में स्थापित विभिन्न महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर आशीर्वाद मांगा। वहीं, उपेंद्र कुशवाहा के नामांकन के दौरान भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद सह गोपाल नारायण सिंह, विश्वविद्यालय के कुलाधिपति गोपाल नारायण सिंह, पूर्व विधायक राजेश्वर राज, पूर्व विधायक रामेश्वर चौरसिया और अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
जिला समाहरणालय पहुंचते ही उपेंद्र कुशवाहा अपने प्रस्तावकों के साथ सीधे निर्वाचन हेल्प डेस्क पर पहुंचे। जहां बारी-बारी से सभी काउंटरों पर उनके फॉर्म आदि की जांच कर प्रस्तावकों के साथ जिला निर्वाचन पदाधिकारी के कक्ष में भेजा गया। नामांकन प्रक्रिया पूरी करने के बाद कक्ष से बाहर निकलने पर उपेंद्र कुशवाहा ने मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा कि नामांकन को लेकर एनडीए समर्थकों में काफी उत्साह है और लोगों का भी भारी जन समर्थन मुझे मिल रहा है। उन्होंने कहा कि मां ताराचंडी और महायोगी पायलट बाबा के आशीर्वाद से हमारी जीत पक्की है और नामांकन को लेकर सुअरा हवाई अड्डे पर आयोजित जनसभा में भी प्रदेश के कई दिग्गज नेता आ रहे हैं।
विज्ञापन
इधर, उपेंद्र कुशवाहा के नामांकन में पहुंचे भारी संख्या में वाहनों के काफिले और समर्थकों के कारण पुराने जीटी रोड पर जाम की स्थिति बन गई। वहीं, पुलिस को भी भीड़ को नियंत्रित करने में पसीने छूट गए। हालांकि पुलिस की कड़ी मशक्कत के बाद भीड़ को नियंत्रित कर लिया गया। नामांकन करने के बाद उपेंद्र कुशवाहा सीधे सुअरा हवाई अड्डा के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन