फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Kaimur News: balcony of house suddenly fell on teenager sitting on cot, he died on spot

Bihar News: चारपाई पर बैठे किशोर के ऊपर अचानक गिरा मकान का छज्जा, मौके पर मौत; परिजनों में छाया मातम

Wed, 15 May 2024 04:02 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कैमूर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कैमूर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 15 May 2024 04:02 PM IST
सार

Kaimur News: कैमूर में घर के बाहर चारपाई पर बैठे किशोर पर मकान का छज्जा गिरने से उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद गरीब परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।

विज्ञापन
Kaimur News: balcony of house suddenly fell on teenager sitting on cot, he died on spot
किशोर का अंतिम संस्कार करने पहुंचे परिजन और ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के कैमूर जिले के भभुआ प्रखंड के रतवार पंचायत के किशुनपुरा गांव में 15 वर्षीय किशोर के ऊपर मकान का छज्जा गिरने से मौत हो गई। किशोर की मौत से पूरे परिवार में मातम छा गया। वहीं, सूचना मिलते ही जिला परिषद सदस्य विकास सिंह उर्फ लल्लू पटेल मौके पर पहुंचे।

विज्ञापन


जिला परिषद सदस्य ने बताया कि भभुआ प्रखंड के रतवार पंचायत की किशुनपुरा गांव के गुड्डू राम का बेटा शिवम कुमार अपने घर के बाहर खटिया लगा कर बैठा हुआ था। तभी छत का छज्जा उसके शरीर पर जा गिरा, जिससे वह बुरी तरह लहूलुहान हो गया। गांव के ग्रामीण आनन-फानन में उसको लेकर मोहनिया हॉस्पिटल में पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसको मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि शिवम कुमार काफी मिलनसार प्रवृत्ति का किशोर था। गांव में सभी से उसका लगाव रहता था। उसकी मौत हो जाने से पिता गुड्डू राम, उनकी पत्नी और पूरा परिवार सदमे में है। बताया जा रहा है कि चार बच्चों में शिवम सबसे छोटा था। गांव की महिलाएं शिवम की मां को समझा-बुझा कर शांत कर रही है। लेकिन बेटे के चले जाने से वह बार-बार अचेत हो जा रही है। बताया जा रहा है कि शिवम का परिवार काफी गरीब है। गुड्डू राम मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, भभुआ जिला परिषद सदस्य ने आर्थिक सहयोग करते हुए किशोर के अंतिम संस्कार की व्यवस्था की। वह शोक संवेदना व्यक्त करते हुए इस दुख की घड़ी में परिवार के साथ खड़े रहे। साथ ही मौके पर पंचायत के उप मुखिया गणेश राम, कृष्णा, नीतीश पांडे और त्रिवेणी शर्मा सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed