{"_id":"666d5ca0fe3b5441d008a81b","slug":"kaimur-hundreds-of-women-reached-csp-center-on-rumor-of-money-coming-into-their-accounts-after-ls-elections-2024-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: लोकसभा चुनाव के बाद खाते में रुपये आने की अफवाह पर सैकड़ों महिलाएं पहुंची CSP सेंटर, मची अफरातफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: लोकसभा चुनाव के बाद खाते में रुपये आने की अफवाह पर सैकड़ों महिलाएं पहुंची CSP सेंटर, मची अफरातफरी
Sat, 15 Jun 2024 02:49 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कैमूर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कैमूर
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Sat, 15 Jun 2024 02:49 PM IST
सार
Kaimur News: मोहनिया बीडीओ संजय दास ने खंडन करते हुए बताया कि खाता खुलवाने के लिए महिलाएं विभिन्न प्रखंडों से आ रही हैं। उनका कहना है कि खाता खुलवाने पर कुछ लाभ प्राप्त होता है, यह बिल्कुल ही अफवाह है। ऐसी कोई स्कीम नहीं है।
विज्ञापन
मोहनिया में सीएसपी सेंटर पर खाता खुलवाने पहुंचीं सैकड़ों महिलाएं
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिहार के कैमूर जिले में खाते में रुपये आने की अफवाह पर सैकड़ों की संख्या में महिलाएं सीएसपी सेंटर पहुंच गई। जहां अफरातफरी का माहौल कायम हो गया। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और महिलाओं को समझाने में जुट गई। यह घटना मोहनिया नगर के सीएसपी सेंटर की बताई जा रही है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, मोहनिया नगर के सीएसपी केंद्र पर खाता खुलवाने के लिए शनिवार की अहले सुबह से ही भारी संख्या में महिलाएं सीएसपी सेंटर पहुंच गईं। लोकसभा चुनाव में महिलाओं को पैसे दिए जाने के लुभावने वादे का असर चुनाव बीतने के बाद अब देखने को मिल रहा है। नतीजन भारी संख्या में महिलाएं कैमूर जिले के अलग-अलग प्रखंडों से खाता खुलवाने के लिए मोहनिया पहुंच रही हैं। जहां सूचना पर पहुंचे अधिकारियों द्वारा महिलाओं को समझा-बुझा कर हटाने का प्रयास किया जा रहा है। लेकिन महिलाएं खाता खुलवाने के नाम पर अड़ी हुई हैं।
विज्ञापन
पूरे मामले पर पार्षद प्रतिनिधि रविकांत ने बताया कि लोकसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस के घोषणा पत्र में महिलाओं को एक लाख दिए जाने के मामले को लेकर महिलाएं खाता खुलवाने के लिए पहुंची हुई हैं। भीड़ देखकर मैंने इसकी सूचना स्थानीय प्रशासन को दी है।
विज्ञापन
वहीं, पूरे मामले पर मोहनिया बीडीओ संजय दास ने खंडन करते हुए बताया कि खाता खुलवाने के लिए महिलाएं विभिन्न प्रखंडों से आ रही हैं। उनका कहना है कि खाता खुलवाने पर कुछ लाभ प्राप्त होता है, यह बिल्कुल ही अफवाह है। ऐसी कोई स्कीम नहीं है। इतनी गर्मी है, उसके बावजूद अपने बच्चों को लेकर महिलाएं यहां पहुंच रही हैं। वह अपने घरों में रहें, यह बिल्कुल अफवाह है। इस पर ध्यान न दें। हम लोग समझा-बुझा कर वापस भेज रहे हैं।