फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Kaimur: A car full of liquor fell into canal while excise department was chasing it; one smuggler arrested

Bihar Crime: एक्साइज विभाग के पीछा करते वक्त शराब से भरी कार नहर में गिरी; एक तस्कर गिरफ्तार, दूसरा फरार

Sat, 15 Jun 2024 04:04 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कैमूर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कैमूर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 15 Jun 2024 04:04 PM IST
सार

Kaimur Crime: ग्रामीण कतवारू यादव ने बताया कि पुलिस द्वारा एक गाड़ी को पकड़ने के लिए तेजी से पीछा किया जा रहा था। जहां भागने के दौरान गाड़ी बीच नहर में जा गिरी। इस दौरान ऐसा लगा कि तेजी से भाग रही तस्करों की गाड़ी कितने लोगों को रौंद देगी।

विज्ञापन
Kaimur: A car full of liquor fell into canal while excise department was chasing it; one smuggler arrested
पुलिस के कब्जे में शराब की खेप से भरी कार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के कैमूर में एक्साइज और एंटी लिकर पुलिस शराब से भरी एक कार का पीछा कर रही थी, लेकिन इसी दौरान कार अनियंत्रित होकर बीच नहर में जा गिरी। उसके बाद पुलिस ने कार के अंदर से भारी मात्रा में शराब की खेप बरामद की है। साथ ही एक तस्कर को भी गिरफ्तार कर लिया है। जबकि एक तस्कर फरार हो गया।  

विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, दुर्गावती में एनएच-2 पर एक्साइज विभाग के पदाधिकारी ओमप्रकाश कुमार और एंटी लिकर प्रभारी विनय कुमार की संयुक्त टीम वाहन जांच कर रही थी। इसी दौरान उत्तर प्रदेश की ओर से आ रही एक कार को पुलिस ने रोकना चाहा तो चालक रफ्तार बढ़ाकर भगाने लगा। कार को भागते देख पुलिस भी उसका पीछा करने लगी। इस दौरान तस्करों की कार खड़सरा गांव के पास नहर के बीच जा गिरी। वहीं, इस घटना के बाद नहर में गिरी कार को देखने के लिए सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी।
विज्ञापन

 
मौके पर मौजूद ग्रामीण कतवारू यादव ने बताया कि पुलिस द्वारा एक गाड़ी को पकड़ने के लिए तेजी से पीछा किया जा रहा था। जहां भागने के दौरान गाड़ी बीच नहर में जा गिरी। इस दौरान ऐसा लगा कि तेजी से भाग रही तस्करों की गाड़ी कितने लोगों को रौंद देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
वहीं, घटनास्थल पर मौजूद एक्साइज और एंटी लिकर की पुलिस ने ट्रैक्टर मंगवाकर कार को नहर से बाहर निकाला। उसके बाद शराब सहित कार को अपने कब्जे में लेकर थाने ले गई। फिलहाल पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed