{"_id":"6153017d8ebc3e0bc5795cd8","slug":"jdu-authorised-rcp-singh-to-hold-talks-with-the-bjp-for-alliance-between-two-parties-in-the-upcoming-uttar-pradesh-assembly-polls","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव: गठबंधन के लिए भाजपा से बात करेगी जदयू, आरसीपी सिंह को सौंपी जिम्मेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव: गठबंधन के लिए भाजपा से बात करेगी जदयू, आरसीपी सिंह को सौंपी जिम्मेदारी
Tue, 28 Sep 2021 05:20 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Tue, 28 Sep 2021 05:20 PM IST
सार
जदयू ने उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर गठबंधन के लिए भाजपा के साथ बात करने की जिम्मेदारी आरसीपी सिंह को दी है।
विज्ञापन
आरसीपी सिंह (फाइल फोटो)
- फोटो : Facebook
विस्तार
उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर जदयू ने भाजपा के साथ गठबंधन के लिए भगवा दल के साथ बातचीत के लिए अपना प्रतिनिधि नियुक्त कर दिया। पार्टी ने यह जिम्मेदारी अपने पूर्व अध्यक्ष और वर्तमान में मोदी सरकार में कैबिनेट मंत्री आरसीपी सिंह को दी है। आरसीपी सिंह, भाजपा के साथ उत्तर प्रदेश में चुनाव को लेकर गठबंधन के लिए वार्ताएं करेंगे।
विज्ञापन
जदयू के अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने मंगलवार को एक बैठक में यह फैसला लिया। इसमें आरसीपी सिंह भी मौजूद थे। ललन सिंह ने पहले कहा था कि पार्टी उत्तर प्रदेश में तय सीटों पर ही प्रत्याशी उतारेगी। उन्होंने कहा था कि हम भाजपा की अगुवाई वाले एनडीए के तहत चुनाव लड़ना चाहेंगे, लेकिन अगर ऐसा नहीं होता है तो हम अकेले ही चुनाव लड़ेंगे।
विज्ञापन