फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bhojpur: Illegal mini gun factory busted 2 including woman arrested Huge quantity of weapons-parts recovered

Bihar Crime: अवैध मिनी गन फैक्टरी का भंडाफोड़, महिला समेत दो गिरफ्तार; भारी मात्रा में हथियार व पार्ट्स बरामद

Tue, 20 Jan 2026 07:00 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर Published by: पटना ब्यूरो Updated Tue, 20 Jan 2026 07:00 PM IST
सार

Bhojpur Crime: भोजपुर में अवैध मिनी गन फैक्टरी का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने महिला समेत दो आरोपी गिरफ्तार किए हैं। इस दौरान मौके से भारी मात्रा में हथियार और उपकरण बरामद किए गए। पुलिस हथियार तस्करी नेटवर्क की गहन जांच कर रही है।

विज्ञापन
Bhojpur: Illegal mini gun factory busted 2 including woman arrested Huge quantity of weapons-parts recovered
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोजपुर पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए एक मिनी गन फैक्टरी का भंडाफोड़ किया है। तियर थाना क्षेत्र में संचालित इस अवैध फैक्टरी से भारी मात्रा में निर्मित और अर्धनिर्मित हथियार बरामद किए गए हैं। इस मामले में एक महिला समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन

 
गुप्त सूचना पर की गई छापामारी
भोजपुर पुलिस अधीक्षक मिस्टर राज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर तियर थाना क्षेत्र के उत्तरदाहा गांव में छापामारी की गई। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर अवैध रूप से हथियार बनाने की गतिविधियों का खुलासा किया।
विज्ञापन

 
हथियार और उपकरणों की बरामदगी
छापामारी के दौरान पुलिस ने दो देशी कट्टा, छह अर्धनिर्मित कट्टा, दो खोखा, एक पिलेट और एक 12 बोर का जिंदा कारतूस बरामद किया। इसके अलावा हथियार निर्माण में प्रयुक्त विद्युत ड्रिल मशीन, एक साइकिल, बड़ी मात्रा में हथियारों के पार्ट्स और अन्य उपकरण भी जब्त किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


अवैध मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़

पढ़ें- Bihar News: मेडिकल जांच के दौरान पुलिस को चकमा देकर फरार हुआ कैदी, अंडरग्राउंड नाले से निकालकर दोबारा गिरफ्तार

 
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान
गिरफ्तार आरोपियों में भोजपुर जिले के तियर थाना क्षेत्र अंतर्गत उत्तरदाहा गांव निवासी दिवंगत मुनीलाल शर्मा के पुत्र धनजी शर्मा शामिल हैं। वहीं एक महिला आरोपी को भी हिरासत में लिया गया है, जिससे पुलिस पूछताछ कर रही है।
 
एसपी मिस्टर राज के अनुसार यह मिनी गन फैक्टरी लंबे समय से गुप्त रूप से संचालित की जा रही थी और आसपास के इलाकों में अवैध हथियारों की आपूर्ति की जा रही थी। इस कार्रवाई से क्षेत्र में सक्रिय हथियार तस्करी के नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है।
 
नेटवर्क की जांच में जुटी पुलिस
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि अपराध नियंत्रण और अवैध हथियारों की रोकथाम के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इन हथियारों की सप्लाई किन-किन जिलों में की जा रही थी और इस नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed