फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   IIT Patna gets first prize for excellence in engineering, innovation and technology

बिहार: 12वें वाइब्रेंट इंडिया 2026 में आईआईटी पटना का जलवा, हासिल किया प्रथम पुरस्कार; फिर लहराया परचम

Sun, 25 Oct 2026 02:48 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: पटना ब्यूरो Updated Sun, 25 Oct 2026 02:48 PM IST
सार

आईआईटी पटना ने नई दिल्ली में आयोजित 12वें वाइब्रेंट इंडिया 2026 में इंजीनियरिंग, नवाचार और प्रौद्योगिकी में उत्कृष्टता के लिए प्रथम पुरस्कार हासिल किया। एक महीने में यह संस्थान को मिला दूसरा राष्ट्रीय सम्मान है, जो छात्रों की तकनीकी प्रतिभा दर्शाता है।

विज्ञापन
IIT Patna gets first prize for excellence in engineering, innovation and technology
आईआईटी पटना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटना ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी अकादमिक और तकनीकी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए नई दिल्ली में आयोजित 12वें वाइब्रेंट इंडिया 2026 में प्रथम पुरस्कार हासिल किया है। संस्थान को इंजीनियरिंग, नवाचार और प्रौद्योगिकी में उत्कृष्टता की श्रेणी में यह सम्मान मिला। एक महीने के भीतर राष्ट्रीय स्तर पर संस्थान को मिला यह दूसरा बड़ा सम्मान है। इससे पहले आईआईटी पटना को सिल्वर श्रेणी में प्रतिष्ठित पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

विज्ञापन

वाइब्रेंट इंडिया 2026 में आईआईटी पटना की ओर से विभिन्न इंजीनियरिंग विभागों के प्रतिभाशाली छात्रों की टीम ने हिस्सा लिया। पुरस्कार विजेता टीम में कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग के नक्षत्र कंचन, विभूति झा और हेमंत कुमार के साथ इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग के ऋषु कुमार सिंह शामिल थे। टीम ने अपने तकनीकी ज्ञान, नवाचार और सामूहिक प्रयासों के दम पर प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

विज्ञापन


पढ़ें:  पुलिस और अपराधी के बीच मुठभेड़, अंजनी हत्याकांड के मुख्य आरोपी के पैर में मारी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन

संस्थान का प्रतिनिधित्व करने वाले दल में इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग विभाग के युवा वानापल्ली भी शामिल थे। वह स्टूडेंट्स जिमखाना के उपाध्यक्ष के रूप में भी कार्यरत हैं। छात्रों की तकनीकी दक्षता और टीम भावना ने इस प्रतिस्पर्धा में संस्थान को सर्वोच्च स्थान दिलाने में अहम भूमिका निभाई।

वाइब्रेंट इंडिया युवा प्रतिभाओं, नवाचार और तकनीकी उपलब्धियों को राष्ट्रीय मंच प्रदान करने वाले प्रमुख आयोजनों में शामिल है। इस आयोजन में आईआईटी पटना की उपलब्धि संस्थान में विकसित हो रहे तकनीकी कौशल और शोध आधारित शिक्षा को दर्शाती है।

लगातार मिल रही राष्ट्रीय स्तर की मान्यताएं आईआईटी पटना के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि हैं। इससे संस्थान में नवाचार, व्यावहारिक इंजीनियरिंग समाधान और तकनीकी अनुसंधान को बढ़ावा देने के प्रयासों को मजबूती मिली है। साथ ही, यह सफलता विद्यार्थियों को नई तकनीकों के विकास और भविष्य की चुनौतियों का समाधान खोजने के लिए प्रेरित करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed