{"_id":"68ab1ae7cf033278fd0cefa6","slug":"husband-wife-and-sister-in-law-died-in-a-road-accident-chaos-in-the-family-2025-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: एनएच-19 पर दर्दनाक हादसा, पति-पत्नी और साली की मौत से मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: एनएच-19 पर दर्दनाक हादसा, पति-पत्नी और साली की मौत से मचा कोहराम
Sun, 24 Aug 2025 07:30 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,सासाराम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,सासाराम
Published by: आशुतोष प्रताप सिंह
Updated Sun, 24 Aug 2025 07:30 PM IST
सार
रोहतास जिले के सासाराम में राष्ट्रीय राजमार्ग 19 पर रविवार की शाम दर्दनाक सड़क हादसे में पति-पत्नी और साली की मौत हो गई। बाइक सवार तीनों लोग मोहनिया से लौट रहे थे, तभी शिवसागर थाना क्षेत्र में बाइक डिवाइडर से टकराई और पीछे से आ रहे ट्रक ने कुचल दिया।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद लोग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रोहतास जिले के राष्ट्रीय राजमार्ग 19 पर रविवार की शाम हुए सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों में पति-पत्नी और साली शामिल हैं। हादसे के बाद पूरे परिवार में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार, मुफस्सिल थाना क्षेत्र के वनरसिया गांव निवासी शंकर बिंद अपनी पत्नी प्रियंका देवी और साली मीना देवी के साथ कैमूर जिले के मोहनिया से सासाराम लौट रहे थे। इसी दौरान शिवसागर थाना क्षेत्र के एनएच-19 पर उनकी बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें कुचल डाला।
पढ़ें: 'अगर 65 लाख वोट फर्जी तो केंद्र सरकार भी फर्जी', राजद नेता ने कसा तंज; कांग्रेस को लेकर भी बोले
हादसे में शंकर बिंद और उनकी साली मीना देवी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पत्नी प्रियंका देवी ने सदर अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर भेजा गया। घटना की सूचना मिलते ही शिवसागर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। इस दर्दनाक हादसे के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।