{"_id":"699fd3c6efba0e6245094cc9","slug":"homeopathic-doctor-dies-in-road-accident-tempo-bike-collision-rohtas-bihar-news-patna-news-c-1-1-noi1396-3993858-2026-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: बरात से लौटने के दौरान होम्योपैथिक चिकित्सक की सड़क दुर्घटना में मौत, परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: बरात से लौटने के दौरान होम्योपैथिक चिकित्सक की सड़क दुर्घटना में मौत, परिजनों में मचा कोहराम
Thu, 26 Feb 2026 12:01 PM IST
पटना ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास
Published by: पटना ब्यूरो
Updated Thu, 26 Feb 2026 12:01 PM IST
सार
होम्योपैथिक चिकित्सक चुनमुन महतो दूसरे होम्योपैथिक चिकित्सक की बेटी के शादी समारोह से वापस गांव लौट रहे थे, लेकिन हादसे का शिकार हो गये। पुलिस के अनुसार फरार टेंपो चालक की पहचान के लिए प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
पोस्टमार्टम हाउस में परिजन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रोहतास जिले के दावथ थाना क्षेत्र अंतर्गत धवयीं गांव के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग 319 पर बीती रात एक सड़क दुर्घटना में होम्योपैथिक चिकित्सक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान दिनारा थाना क्षेत्र के सेमरी गांव निवासी 60 वर्षीय चुनमुन महतो के रूप में हुई है, जो इलाके के जाने-माने होम्योपैथिक चिकित्सक थे। घटना की सूचना पर परिवार में कोहराम मचा हुआ है और आसपास के गांवों में शोक की लहर है।
विज्ञापन
बाइक और टेंपो में हुई टक्कर
घटना के संदर्भ में बताया जाता है कि बीती रात चुनमुन महतो अपने बाइक से एक मित्र की बेटी के शादी समारोह से लौट रहे थे, तभी धवयीं गांव के समीप एक अनियंत्रित टेंपो ने उनके बाइक में जोरदार टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें नजदीक के स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
पढ़ें: मुजफ्फरपुर में सरकारी स्कूल का कमरा जला: बरात ठहरने के बाद स्कूल के कमरे में लगी आग, शैक्षणिक सामग्री जलकर राख
विज्ञापन
शव का कराया गया पोस्टमार्टम
वहीं घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची दावथ थाने की पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया है, जहां अंतपरीक्षण के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। दावथ थाने के चौकीदार लाल बहादुर सिंह ने बताया कि बीती रात धवईं गांव के समीप सड़क दुर्घटना में सेमरी गांव निवासी चुनमुन महतो की मौत हुई है, जिनके शव का पोस्टमार्टम करा कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।