फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Youths seen brandishing pistols and firing shots with dancers on stage open challenge to law in Bhojpur

Bihar Law And Order: स्टेज पर डांसर संग तमंचा लहराते-गोलियां चलाते दिखे युवक, भोजपुर में कानून को खुली चुनौती

Sun, 01 Feb 2026 01:00 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर Published by: पटना ब्यूरो Updated Sun, 01 Feb 2026 01:00 PM IST
सार

Bhojpur News: भोजपुर में वायरल वीडियो ने कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं। सार्वजनिक कार्यक्रम में भोजपुरी गानों पर युवकों द्वारा तमंचा लहराने और फायरिंग का दृश्य सामने आया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। साथ ही आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन
Bihar: Youths seen brandishing pistols and firing shots with dancers on stage open challenge to law in Bhojpur
महिला डांसरों के साथ तमंचे पर डिस्को करते युवक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोजपुर जिले में कानून-व्यवस्था को ठेंगा दिखाने वाला एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने पुलिस महकमे की चिंता बढ़ा दी है। वायरल फुटेज में एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान कुछ युवक भोजपुरी गानों की धुन पर तमंचा लहराते हुए डांस और फायरिंग करते नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन


वीडियो में साफ दिख रहा है कि स्टेज पर भोजपुरी गीत बज रहा है और एक महिला डांसर के साथ कई युवक थिरक रहे हैं। इसी दौरान एक युवक पिस्टल निकालकर लहराता है, जबकि दूसरे वीडियो में एक युवक महिला डांसर को पकड़कर उसके हाथ में पिस्टल थमाता है और बेहद खतरनाक तरीके से फायरिंग करता है। बताया जा रहा है कि वीडियो में दिख रहे दोनों युवक आपस में सगे भाई हैं।
विज्ञापन


पढ़ें- Union Budget: पांच साल में 20 नए जल मार्ग, पटना-वाराणसी में जहाज मरम्मत सुविधा, हाई स्पीड रेल कॉरिडोर का एलान
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि वीडियो कब और किस तारीख का है, लेकिन सूत्रों के मुताबिक यह नगर थाना क्षेत्र के एक कार्यक्रम का बताया जा रहा है। पुलिस फिलहाल वीडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं कर रही है। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक राज ने वायरल वीडियो की जांच, उसमें शामिल युवकों की पहचान और जल्द गिरफ्तारी का आदेश दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed