फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Ganga Dussehra: Four people died due to drowning while bathing in Ganga in Ara, one died in Begusarai

Bihar: गंगा दशहरा के मौके पर आरा में गंगा स्नान के दौरान डूबने से चार लोगों की मौत, बेगूसराय में एक की जान गई

Sun, 16 Jun 2024 04:51 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आरा/बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आरा/बेगूसराय Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 16 Jun 2024 04:51 PM IST
सार

Ganga Dussehra News: भोजपुर डीएम राजकुमार ने बताया कि घटना सूचना जैसे ही मिली, वैसे ही जगदीशपुर के एसडीएम और डीएसपी को घटनास्थल पर भेज दिया गया है। अधिकारी मौके पर पहुंच कैंप कर रहे हैं। वहीं, मृत छात्र के परिजनों ने बताया कि लव कुमार अपने चार दोस्तों के साथ गंगा स्नान करने के लिए गया था, लेकिन हादसा हो गया।

विज्ञापन
Ganga Dussehra: Four people died due to drowning while bathing in Ganga in Ara, one died in Begusarai
घटनास्थल पर मौजूद लोग और पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के आरा में गंगा दशहरा के दौरान गंगा में नहाने से चार लोगों की मौत हो गई। घटना बिहार और यूपी के सीमावर्ती क्षेत्र शिवपुर गंगा घाट के पास की है। सभी मृतक बिहियां थाना क्षेत्र के खरौनी गांव के रहने वाले बताए गए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर एसडीआरएफ के साथ पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की टीम मौके पर पहुंच गई है। लापता चारों लोगों की नदी में तलाश शुरू कर दी गई है। घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ भी मौजूद है।

विज्ञापन

 
जानकारी के अनुसार, गंगा दशहरा के मौके पर बहोरनपुर थानाक्षेत्र के शिवपुर गंगा घाट पर श्रद्धालुओं की भीड़ सुबह से ही उमड़ने लगी थी। सैकड़ों लोग गंगा में स्नान करने पहुंचे थे। इसी दौरान चार लोगों के गंगा में डूबने के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। घटना के बाद लापता चारों लोगों के परिजनों में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन

 

Ganga Dussehra: Four people died due to drowning while bathing in Ganga in Ara, one died in Begusarai
घटनास्थल पर मौजूद लोग और पुलिस - फोटो : अमर उजाला

गंगा में डूबे सभी चार लोग बिहियां थाना क्षेत्र के खरौनी गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं। चारों मृतकों की पहचान दीपू यादव, सोनू यादव, निशु शर्मा और रामजी गोंड के रूप में हुई है। भीषण गर्मी और कड़ी धूप के कारण चारों को तलाश करने में परेशानी आ रही है। हालांकि एसडीआरएफ के साथ-साथ स्थानीय गोतोखोरों की टीम भी नदी में डूबे लोगों की तलाश में जुटी है।
 
भोजपुर डीएम राजकुमार ने बताया कि घटना सूचना जैसे ही मिली, वैसे ही जगदीशपुर के एसडीएम और डीएसपी को घटनास्थल पर भेज दिया गया है। अधिकारी मौके पर पहुंच कैंप कर रहे हैं। जो घटना हुई है वह कानूनी रूप से यूपी के लालगंज ओपी क्षेत्र की है। यूपी प्रशासन को सूचना दी गई है। एसडीआरएफ टीम पहुंच गंगा में शवों को ढूंढ रही है।
 

Ganga Dussehra: Four people died due to drowning while bathing in Ganga in Ara, one died in Begusarai
घटनास्थल पर मौजूद लोग और पुलिस - फोटो : अमर उजाला

बेगूसराय जिले में भी रविवार को गंगा दशहरा के अवसर पर गंगा स्नान के दौरान एक छात्र की डूबकर दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। घटना साहेबपुरकमाल थाना क्षेत्र के कुरहा स्थित गंगा घाट की है। मृतक छात्र की पहचान साहेबपुरकमाल थाना क्षेत्र के बाबूराही गांव निवासी विद्यानंद यादव के बेटे लव कुमार (16) के रूप में की गई है।

परिजनों ने बताया कि लव कुमार अपने चार दोस्तों के साथ गंगा दशहरा के शुभ अवसर पर गंगा स्नान करने के लिए गंगा घाट पर पहुंचा था। चारों दोस्त एक साथ ही गंगा स्नान कर रहे थे। तभी अचानक लव कुमार का पैर फिसल गया, जिससे वह गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। डूबते देख दोस्तों ने बचाने का भरसक प्रयास किया। लेकिन पानी अधिक रहने के कारण बचा नहीं पाए और गंगा नदी में लव कुमार डूब गया। इस घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने परिजनों को दी। उसके बाद आनन-फानन में परिजनों ने घटनास्थल पर पहुंचकर काफी मशक्कत के बाद लव कुमार के शव को गंगा नदी के पानी से बरामद किया।

इसके बाद स्थानीय लोगों ने साहेबपुरकमाल थाना पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई। जानकारी के अनुसार, मृत छात्र इंटर में पढ़ाई करता था। छात्र की मौत के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। वहीं, मौत की खबर लगते ही गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed