फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Former JDU MLA Shyam Bahadur Singh piyakkad sammelan in Siwan Gandhi Maidan

जेडीयू के पूर्व विधायक का एलान: गांधी मैदान में कराएंगे 'पियक्कड़' सम्मेलन, कहा- ठंड भर कर लीजिए इंतजार

Wed, 19 Jan 2022 11:12 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: संजीव कुमार झा Updated Wed, 19 Jan 2022 11:12 AM IST
विज्ञापन
Former JDU MLA Shyam Bahadur Singh piyakkad sammelan in Siwan Gandhi Maidan
श्याम बहादुर सिंह करवाएंगे पियक्कड़ सम्मेलन - फोटो : Twitter@ Bachcha Pandey

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जहां शराबबंदी कानून के जरिए नशा मुक्ति अभियान चला रहे हैं वहीं कुछ ऐसे नेता हैं जो इस कानून को ताक पर रखकर खुली चुनौती दे रहे हैं। ताजा मामला है जेडीयू के पूर्व विधायक और कभी नीतीश कुमार के करीबी माने जाने वाले श्याम बहादुर सिंह का जिन्होंने खुले तौर पर एलान कर दिया है कि ठंड खत्म होने के बाद वे सीवान के गांधी मैदान में पियक्कड़ सम्मेलन करवाएंगे। 

विज्ञापन


जानें क्या कहा जेडीयू के पूर्व विधायक ने
जेडीयू के पू्र्व विधायक ने कहा कि सीवान के गांधी मैदान में हम पियक्कड़ सम्मेलन करवाएंगे। बस ठंड भर का इंतजार कर लीजिए। इस सम्मेलन से पता चल जाएगा कि  राज्य में शराब पीने वाले और ना पीने वाले कितने लोग हैं। इस सम्मेलन नें जिन्हें शराब पीनी होगी वे पी सकते हैं। श्याम बहादुर यहीं पर नहीं रुके उन्होंने शराबबंदी के मसले पर तेजस्वी यादव का समर्थन करने की बात भी कही है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन


आज दारु बंद कर दिए हैं, कल मेहरारु बंद कर देंगे: श्याम बहादुर
जेडीयू के पूर्व विधायक ने आगे कहा कि अगर नीतीश कुमार इस कानून पर पुनर्विचार करते हैं तो ठीक है नहीं तो हम तेजस्वी का खुले आम समर्थन करेंगे। दारु बंद करने के कारण नीतीश कुमार का वोट घट गया है। आज दारु बंद कर दिए हैं, कल मेहरारु बंद कर देंगे। थोड़ी सी ढील तो देनी चाहिए। श्यान बहादुर ने आगे कहा है कि सीएम नीतीश कोर्ट से ऊपर हैं क्या, सब लोग कह रहे हैं और सुप्रीम कोर्ट भी कह रहा है कि ढील दो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed