{"_id":"615341928ebc3e62931b04af","slug":"ed-seized-property-worth-more-than-3-crore-rupees-of-an-railway-engineer-in-jamalpur-patna-in-a-money-laundering-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईडी की कार्रवाई: रेलवे इंजीनियर की साढ़े तीन करोड़ की संपत्ति जब्त, वैगन और फिटिंग स्क्रैप का गबन कर की थी कमाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईडी की कार्रवाई: रेलवे इंजीनियर की साढ़े तीन करोड़ की संपत्ति जब्त, वैगन और फिटिंग स्क्रैप का गबन कर की थी कमाई
Tue, 28 Sep 2021 09:53 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Tue, 28 Sep 2021 09:53 PM IST
सार
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने करीब दो सप्ताह पहले रेलवे के एक इंजीनियर को धन शोधन के आरोप में गिरफ्तार किया था। अब ईडी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए इस इंजीनियर की करीब साढ़े तीन करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की है।
विज्ञापन
प्रवर्तन निदेशालय
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के जमालपुर में तैनात सीनियर सेक्शन इंजीनियर चंद्रेश्वर प्रसाद यादव के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए मंगलवार को ईडी ने उसकी करीब साढ़े तीन करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्ति जब्त की है। यादव को धन शोधन के आरोप में ईडी ने 14 सितंबर को गिरफ्तार किया था। बता दें कि यादव के पास पूर्वी रेलवे की जमालपुर वर्कशॉप में खराब हो चुके रेलवे वैगनों के संरक्षक की जिम्मेदारी भी थी।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार ये संपत्तियां चंद्रेश्वर प्रसाद यादव, उनकी पत्नी उर्मिला देवी और बेटे भारत भूषण व शशि भूषण के नाम पर खरीदी गई थीं। यादव ने अपनी पत्नी के नाम पर पटना के गर्दनीबाग में मकान खरीदा था और दलसिंहराय व हाजीपुर में प्लाट भी खरीदे थे। ईडी ने जो संपत्ति जब्त की है वह यादव की आय के स्रोतों से करीब ढाई करोड़ ज्यादा थी, जिसका वह कोई भी ब्योरा नहीं दे पाए।
विज्ञापन
सीबीआई की एफआईआर के आधार पर ईडी ने शुरू की थी जांच
उल्लेखनीय है कि प्रवर्तन निदेशालय ने चंद्रेश्वर प्रसाद यादव के खिलाफ धन शोधन की जांच एक एफआईआर (प्राथमिक सूचना रिपोर्ट) के आधार पर शुरू की थी। यह एफआईआर सीबीआई ने फरवरी 2018 में दर्ज कराई थी, जो पूर्वी रेलवे की ओर से पटना के श्री महारानी स्टील्स, अज्ञात रेलवे अधिकारियों और कुछ अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ शिकायत के आधार पर दर्ज की गई थी।
विज्ञापन
पूछताछ में कबूला जुर्म, महारानी स्टील के साथ मिलकर किया गबन
पूछताछ के दौरान यादव ने अपना अपराध कबूल कर लिया। ईडी के अधिकारियों के अनुसार यादव ने बताया कि उसने महारानी स्टील के मालिक देवेश कुमार के साथ मिलकर खराब वैगन और फिटिंग स्क्रैप का गबन किया था। इसके बदले में यादव को देवेश कुमार से काफी पैसा मिला था। अधिकारियों ने बताया कि इस मामले में यादव की संपत्तियां जब्त करने के बाद अब आगे की कार्रवाई की जा रही है।