फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Diarrhea spreads in Utarnama village of CM Nitish Kumar home district Nalanda one child dies

Bihar News: सीएम नीतीश के गृह जिले के इस गांव में फैला डायरिया, एक बच्चे की मौत, करीब 36 लोग बीमार; टीम पहुंची

Thu, 05 Sep 2024 12:46 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा Published by: उदित दीक्षित Updated Thu, 05 Sep 2024 12:46 PM IST
सार

Bihar News: नालंदा जिले के उतरनामा गांव के वार्ड नंबर 10 के महादलित टोला में डायरिया फैल गया है। इसकी चपेट में आए करीब 36 लोग बीमारी हैं, जो निजी और सरकारी अस्पताल में इलाज करा रहे हैं। वहीं, एक चार साल के मासूम की मौत भी हो गई है।

विज्ञापन
Diarrhea spreads in Utarnama village of CM Nitish Kumar home district Nalanda one child dies
उतरनामा गांव में फैला डायरिया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिले नालंदा के रहुई प्रखंड में स्थित उतरनामा गांव इन दिनों एक गंभीर स्वास्थ्य संकट से जूझ रहा है। गांव के वार्ड नंबर 10 के महादलित टोला में डायरिया फैल गया है, जिससे एक 4 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई है और तीन दर्जन से अधिक (करीब 36) लोग इस बीमारी की चपेट में आ गए हैं। गांव की कुल आबादी 250 लोगों के करीब है।

विज्ञापन


स्थानीय निवासी रंजीत रविदास ने बताया कि उनके परिवार के तीन सदस्य, दो बेटियां और एक साली डायरिया से पीड़ित है। जीतू रविदास के 4 वर्षीय बेटे रेशव कुमार उर्फ भोला की इस बीमारी के कारण मौत हो गई है। इसके अलावा सोनम कुमारी (7), ज्योति कुमारी (5), आशिक कुमार (3), बालाजी (13), अंकुश कुमार (4) और सुरुचि कुमारी (18) भी डायरिया से ग्रसित हैं। अधिकांश लोग निजी क्लीनिकों में उपचार करा रहे हैं, जबकि कुछ मरीजों का इलाज बिहार शरीफ सदर अस्पताल में चल रहा है।

विज्ञापन

Diarrhea spreads in Utarnama village of CM Nitish Kumar home district Nalanda one child dies
टीम ने गांव में पहुंचकर लिया जायजा। - फोटो : अमर उजाला

समय पर इलाज नहीं मिलने से मौत 
डायरिया से जान गंवाने वाले बच्चे की चाची विभा देवी ने रहुई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सकों और कर्मचारियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि जब वे अपने बीमार बच्चे को लेकर स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे तो वहां के स्टाफ ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया और उन्हें भगा दिया। इस कारण बच्चे का समय पर इलाज नहीं मिल पाया और उसकी मौत हो गई।

Diarrhea spreads in Utarnama village of CM Nitish Kumar home district Nalanda one child dies
स्वास्थ्य उपकेंद्र में पड़ा ताला। - फोटो : अमर उजाला

बंद रहता है स्वास्थ्य उपकेंद्र
स्थानीय निवासियों का कहना है कि स्वास्थ्य विभाग को सूचना मिलने के बाद एक टीम गांव पहुंची थी, लेकिन उन्होंने न तो पूरे गांव का सर्वेक्षण किया और न ही ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव किया। यह स्वास्थ्य विभाग की घोर लापरवाही को दर्शाता है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि गांव में स्वास्थ्य उपकेंद्र भी संचालित है, हालांकि यह अधिकांश दिन बंद रहता है। जिसके कारण उन्हें मामूली समस्याओं के लिए भी रहुई प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र या बिहार शरीफ सदर अस्पताल जान पड़ता है। 

एक टीम गांव भेजी जा रही 
रहुई स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर प्रसाद चौधरी ने बताया कि गांव में एक मेडिकल टीम भेजी जा रही है। क्षेत्र के निवासियों को स्वच्छता बनाए रखने, उबला हुआ पानी पीने और किसी भी संदिग्ध लक्षण के मामले में तुरंत चिकित्सा सहायता लेने की सलाह दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed