फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Dead body of young man found inside boundary wall

Bihar News: चहारदीवारी के अंदर मिला युवक का शव, नशे की लगी थी लत, जांच के लिए एफएसएल की टीम पहुंची

Wed, 17 Jan 2024 02:59 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा Published by: शबाहत हुसैन Updated Wed, 17 Jan 2024 02:59 PM IST
सार

Bihar News: नालंदा में बुधवार को एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घंटों बाद युवक की पहचान की जा सकी है। मामला कतरीसराय थाना क्षेत्र अंतर्गत कतरीसराय मोड़ के समीप की है। मृतक की पहचान कतरीसराय थाना क्षेत्र के वज्राचक गांव निवासी गंगा पासवान के (20) वर्षीय पुत्र राकेश कुमार उर्फ छोटू के रूप में की गई है। 

विज्ञापन
Dead body of young man found inside boundary wall
चहारदीवारी के अंदर मिला युवक का शव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नालंदा के कतरीसराय मोड़ के समीप एक युवक की लाश मिली है। घटना की जानकारी जैसे ही ग्रामीणों को मिली मौके पर भारी संख्या में भीड़ उमड़ पड़ी। कतरीसराय थाना अध्यक्ष शरद रंजन ने बताया कि राकेश कुमार के पिता गंगा पासवान ने बताया कि उनका बेटा नशे का इंजेक्शन लेता था। काफी समझाने बुझाने के बावजूद भी उसकी आदत में सुधार नहीं हो रहा था। बीती शाम भी उसे नशे का इंजेक्शन लेते हुए देखा गया था। संभवतः नशे की ओवरडोज के कारण ही उसकी मौत हुई है। शव एक चाहरदीवारी के अंदर पड़ा हुआ था। जिस पर आसपास के ग्रामीणों की नजर पड़ी और घटना का खुलासा हुआ। 

विज्ञापन

पुलिस जांच में जुटी
वहीं, युवक के शरीर पर किसी तरह के भी चोट या जख्म के निशान नहीं है। घटनास्थल पर तकनीकी एवं अन्य पहलुओं के जांच के लिए एफएसएल की टीम को पटना से बुलाया गया है। ताकि घटना के अन्य तकनीकी पहलुओं पर बारीकी से अनुसंधान किया जा सके। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल परिजनों के द्वारा आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed