फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Criminals rampage in Dussehra crowd

Bihar News: सिगरेट विवाद में भड़की हिंसा, दुर्गा पूजा पंडाल में युवक गंभीर रूप से घायल

Thu, 02 Oct 2025 02:29 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर Published by: पटना ब्यूरो Updated Thu, 02 Oct 2025 02:29 PM IST
सार

भोजपुर जिले के नवादा थाना क्षेत्र के केजी रोड स्थित दुर्गा पूजा पंडाल में गोलीबारी की घटना हुई। इस दौरान रंजन कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रारंभिक विवाद सिगरेट पीने के कारण हुआ, जो पहले शांत हो गया था।

विज्ञापन
Criminals rampage in Dussehra crowd
युवक क इलाज करते डॉक्टर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोजपुर जिले के नवादा थाना क्षेत्र के केजी रोड स्थित दुर्गा पूजा पंडाल में हुई गोलीबारी ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। इस घटना में रंजन कुमार नामक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, जख्मी रंजन कुमार तरारी थाना क्षेत्र के डिलिया गांव का निवासी है और फिलहाल आरा शहर के गोड़ना रोड स्थित किराए के मकान में रह रहा था। वह दुर्गा पूजा मेला घूमने के दौरान केजी रोड पंडाल पर बैठा था। इस बीच वहां कुछ युवक सिगरेट पी रहे थे, जिसका विरोध करने पर दोनों पक्षों के बीच बहस और झगड़ा हुआ। हालांकि उस समय मामला शांत हो गया और सभी युवक वापस चले गए।
विज्ञापन


इसके बाद अचानक गोलू कुमार, जो डीएम कोठी के पास का रहने वाला बताया जा रहा है, हथियार लेकर मौके पर पहुंचा और रंजन पर गोली चला दी। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई और आरोपी फरार हो गया। रंजन कुमार ने बताया कि उसका विवाद उसके फुआ के बेटे से हुआ था। उसी ने दस की संख्या में लड़के को बुलाया था। पहले मामला शांत हो गया, लेकिन बाद में फिर घटना को अंजाम दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- लव जिहाद: बहन बनाकर शादी के लिए डाला दबाव, इस्लाम अपनाने के लिए किया प्रताड़ित, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

वहीं, नवादा थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश में छापेमारी की जा रही है। इस वारदात से पर्व की खुशियों के बीच पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया है। जख्मी रंजन कुमार को आरा शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed