{"_id":"671a536079763d4d1d087105","slug":"crime-in-bihar-nalanda-daughter-lover-killed-young-man-committed-crime-by-giving-him-alcohol-2024-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Crime In Bihar: बेटी के प्रेमी ने की युवक की हत्या, शराब पिलाकर घटना को दिया अंजाम, चार दोस्तों संग गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Crime In Bihar: बेटी के प्रेमी ने की युवक की हत्या, शराब पिलाकर घटना को दिया अंजाम, चार दोस्तों संग गिरफ्तार
Thu, 24 Oct 2024 07:32 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
Published by: अरविंद कुमार
Updated Thu, 24 Oct 2024 07:32 PM IST
सार
सदर डीएसपी ने पीसी कर मामले की जानकारी दी। अनुसंधान के क्रम में यह बात सामने आई कि जितेंद्र रविदास की पुत्री और गांव के ही अजय रविदास मोबाइल फोन से एक दूसरे से बातचीत किया करते थे एवं आपस में प्यार करते थे।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नालंदा जिले में 17 अक्तूबर को अस्थावां थाना क्षेत्र के उगावां गांव निवासी जितेंद्र रविदास (40) का शव गांव के ही प्राथमिक स्कूल संगतपर की छत से बरामद किया गया था। उसके आलोक में जितेंद्र रविदास की पत्नी गौरी देवी के द्वारा अस्थावां थाना में अज्ञात के विरुद्ध 17 अक्तूबर को हत्या का मामला दर्ज कराया गया था। तकनीकी और अन्य पहलुओं पर जांच के उपरांत पुलिस ने मामले का उद्भेदन कर लिया है।
विज्ञापन
सदर डीएसपी वन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले की जानकारी दी। डीएसपी ने बताया कि अनुसंधान के क्रम में यह बात सामने आई की जितेंद्र रविदास की पुत्री एवं गांव के ही अजय रविदास मोबाइल फोन से एक दूसरे पर बातचीत किया करते थे एवं आपस में प्यार करते थे। इसकी जानकारी जितेंद्र रविदास को हो गई थी। उसने दोनों को बातचीत करने से मना किया था और अपनी बेटी का मोबाइल लेकर उसे तोड़ दिया था। इसी कारण से अजय रविदास अपने तीन अन्य मित्र सौरभ पासवान, लव एवं कुश के साथ मिलकर जितेंद्र रविदास को रास्ते से हटाने की साजिश रची।
विज्ञापन
आरोपी और मृतक ने एक साथ पी थी शराब
अजय रविदास एवं जितेंद्र रविदास दोनों नशे का आदी था। घटना के दिन अजय रविदास ने ही जितेंद्र रविदास को शराब पीने के लिए स्कूल की छत पर बुलाया था एवं अपने दोस्तों के साथ मिलकर नशे में होने के उपरांत गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। घटना के दिन गांव में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। उसी दिन प्लानिंग कर बेटी के प्रेमी ने अजय रविदास की हत्या दोस्तों के साथ मिलकर कर दिया था। करीब एक साल से आरोपी और मृतक की बेटी के बीच अफेयर चल रहा था। छापेमारी टीम में अस्थावां थानाध्यक्ष समेत अन्य पदाधिकारी और सशस्त्र पुलिस बल शामिल रहीं। पुलिस ने चार मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं।
विज्ञापन