फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Crime In Bihar Cyber thugs arrested in Nalanda for cheating crores by learning from YouTube

Crime In Bihar: यूट्यूब से सीखकर करोड़ों की ठगी करने वाले साइबर ठग गिरफ्तार, ठगे गए सामान जब्त

Thu, 05 Dec 2024 07:03 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 05 Dec 2024 07:03 PM IST
सार

बिहार के नालंदा जिले में यूट्यूब से ठगी की बारीकियां सीखकर ठगों ने करोड़ों की ठगी की। फिलहाल, पुलिस ने साइबर ठगी का खुलासा करते हुए ठगों को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
Crime In Bihar Cyber thugs arrested in Nalanda for cheating crores by learning from YouTube
पुलिस और साइबर ठग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नालंदा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए साइबर ठगी करने वाले चार लोगों को गिरफ्तार किया है। इन लोगों ने यूट्यूब से ठगी का तरीका सीखा था और फर्जी लॉटरी और लोन के नाम पर लोगों से करोड़ों रुपये की ठगी की थी। पुलिस ने इनके पास से 36 लाख 78 हजार 155 रुपये, 15 मोबाइल फोन, एक लैपटॉप, एक प्रिंटर, तीन सिम कार्ड, सोने-चांदी के आभूषण और एक मोटरसाइकिल बरामद की है।

विज्ञापन


गिरफ्तार किए गए आरोपियों में दो भाई भी शामिल हैं। ये लोग फर्जी वेबसाइट बनाकर और सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन देकर लोगों को ठगते थे। वे केरला लॉटरी के नाम पर फर्जी लॉटरी का ऑफर देते थे और लोगों से पैसे ले लेते थे। इसके अलावा वे लोन दिलाने के नाम पर भी लोगों को ठगते थे।
विज्ञापन


पुलिस ने कैसे पकड़ा
पुलिस को लंबे समय से इन लोगों की गतिविधियों की जानकारी थी। तकनीकी जांच के बाद पुलिस ने इन लोगों को गिरफ्तार किया। भारत सरकार के प्रतिबिंब पोर्टल से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने यह कार्रवाई की। पूछताछ में पता चला है कि यह पूरा नेटवर्क कमीशन बेस्ड सिस्टम पर चलता था। जो व्यक्ति वेबसाइट बनाता था और एडवर्टाइजमेंट फ्लोट कराता था, वह 15-20 लड़कों को रखकर कस्टमर से बात करवाता था। इन लोगों को कमीशन के आधार पर पैसा मिलता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस की कार्रवाई
नालंदा एसपी भारत सोनी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों के खिलाफ नालंदा साइबर थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस इन लोगों से पूछताछ कर रही है और इस बात का पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इन लोगों ने अब तक कितने लोगों को ठगा है और कितना पैसा हासिल किया है। छापेमारी टीम में साइबर थाना, मानपुर थाना एवं जिला आसूचना इकाई की टीम शामिल रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed