फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Crime Firing at businessman's house panic after finding shell on floor people initially thought it firecracker

Bihar Crime: कारोबारी के घर गोलीबारी; फर्श पर खोखा मिलने पर दहशत, पहले पटाखे की आवाज समझते रहे लोग

Tue, 04 Feb 2025 04:52 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिहारशरीफ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिहारशरीफ Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Tue, 04 Feb 2025 04:52 PM IST
सार

Bihar Sharif News: पुलिस ने कहा कि वादी पक्ष ने अब तक किसी पर संदेह नहीं जताया है, लेकिन हमलावरों की पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। फिलहाल पुलिस सभी संभावित एंगल से मामले की पड़ताल कर रही है।

विज्ञापन
Crime Firing at businessman's house panic after finding shell on floor people initially thought it firecracker
पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार शरीफ शहर के बैगनाबाद मोहल्ले में सोमवार देर रात कारोबारी सूरज कुमार के घर गोलीबारी की घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की। मौके से एक खोखा बरामद किया गया है, लेकिन फायरिंग के पीछे की वजह अभी साफ नहीं हो पाई है।

विज्ञापन

 
पटाखे की आवाज समझकर किया अनदेखा
इस घटना को लेकर घर की सदस्य रूबी नंदन ने बताया कि रात करीब 10 बजे तेज आवाज सुनाई दी, जिसे उन्होंने पटाखा फूटने की आवाज समझा। लेकिन कुछ देर बाद जब घर के शीशे टूटने की आवाज आई, तो उनके पति और बच्चे बालकनी में पहुंचे। पहले तो उन्हें कुछ समझ में नहीं आया, लेकिन जब दुबारा सोने के समय बालकनी में देखा, तो कांच के टुकड़े फर्श पर बिखरे पड़े थे और शीशे पर गोलाकार निशान बना हुआ था। इधर-उधर पत्थर खोजने के बाद जब फर्श की ओर नजर गई, तो वहां एक खोखा पड़ा हुआ था। इसके बाद उन्होंने तुरंत परिवार के अन्य सदस्यों और पुलिस को इसकी सूचना दी।
विज्ञापन

 
कारोबारी परिवार दहशत में, विवाद से इनकार
गोलीबारी की यह घटना शारदा पेट्रोल पंप के संचालक सूरज कुमार के घर पर हुई, जबकि उनके भाई सीमेंट और गिट्टी का कारोबार करते हैं। घटना के बाद से पूरा परिवार दहशत में है। परिवार ने किसी भी तरह के आपसी विवाद या दुश्मनी से इनकार किया है, जिससे फायरिंग की वजह अब तक रहस्य बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
घटना की जानकारी मिलते ही नगर थाना अध्यक्ष सम्राट दीपक और सदर डीएसपी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस का कहना है कि वादी पक्ष ने अब तक किसी पर संदेह नहीं जताया है, लेकिन हमलावरों की पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। फिलहाल पुलिस सभी संभावित एंगल से मामले की पड़ताल कर रही है और जल्द ही बदमाशों को चिन्हित करने का दावा कर रही है। इस घटना के बाद इलाके में भय और तनाव का माहौल बना हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed