फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Coronavirus death toll in Bihar suddenly increased to 9429 after health department revision data

बिहार: कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की कुल संख्या अचानक बढ़कर 9429 हुई

Thu, 10 Jun 2021 12:21 AM IST
देव कश्यप पीटीआई, पटना
पीटीआई, पटना Published by: देव कश्यप Updated Thu, 10 Jun 2021 12:21 AM IST
सार

  • बिहार में कोरोना से संबंधित आंकड़ों में बड़ा संशोधन
  • स्वास्थ्य विभाग द्वारा बुधवार को आंकड़ों में संशोधन के बाद कोरोना से मरने वालों की संख्या में अचानक तीन हजार से ज्यादा की बढ़ोतरी दर्ज की गई

विज्ञापन
Coronavirus death toll in Bihar suddenly increased to 9429 after health department revision data
बिहार में कोरोना से मरने वालों की संख्या में अचानक बढ़ोतरी (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : पीटीआई

विस्तार

बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की संख्या में बुधवार को राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने भारी संशोधन किया जिससे इस महामारी से मरने वालों की कुल संख्या बढकर 9,429 हो गई जो मंगलवार को 5,458 थी। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार कोरोना वायरस संक्रमण से बुधवार तक मरने वालों की संख्या 5,478 के अलावा सत्यापन के बाद अतिरिक्त 3,951 अन्य लोगों की मौत के आंकड़े जोड़े गए हैं।

विज्ञापन


अप्रैल से मरने वालों की संख्या में छह गुना वृद्धि
विभाग द्वारा जारी आंकड़े में हालांकि यह निर्दिष्ट नहीं किया गया है कि ये अतिरिक्त मौतें कब हुईं, लेकिन प्रदेश के सभी 38 जिलों का एक ब्रेकअप उल्लेखित किया गया है। ताजा आंकड़ों के अनुसार कोरोना वायरस संक्रमण की दूसरी लहर में जान गंवाने वाले लोगों की संख्या 8,000 के करीब है और अप्रैल से मरने वालों की संख्या में लगभग छह गुना वृद्धि हुई है।
विज्ञापन


बिहार में कोरोना से प्रदेश की राजधानी पटना में कुल 2,303 मौतें हुईं हैं जबकि मुजफ्फरपुर जिला 609 मौतों के साथ दूसरे नंबर पर है। सत्यापन के बाद पटना में सबसे अधिक 1,070 अतिरिक्त मौतें जोड़ी गई हैं। इसके बाद बेगूसराय में 316, मुजफ्फरपुर में 314 और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पैतृक जिला नालंदा में 222 अतिरिक्त मौतें जोड़ी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले साल कोरोना महामारी की शुरुआत होने से लेकर राज्य में इस रोग से अब तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढकर 7,15,179 हो गई जिनमें से पांच लाख से अधिक लोग इस संक्रमण की चपेट में पिछले कुछ महीनों में आए हैं। दिलचस्प बात यह है कि स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना संक्रमण की चपेट में आने के बाद ठीक होने वालों की संख्या मंगलवार को 7,01,234 बतायी थी जिसे बुधवार को संशोधित करके 6,98,397 कर दिया गया है।

बिहार में कोरोना वायरस के मरीजों के ठीक होने का प्रतिशत मंगलवार को जहां 98.70 प्रतिशत बताया गया था उसे बुधवार को संशोधित करके 97.65 प्रतिशत कर दिया गया है।स्वास्थ्य विभाग द्वारा आंकडों में संशोधन किए जाने के बाद विपक्ष को सरकार पर निशाना साधने को एक नया अवसर मिल जाएगा। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार बिहार में एक महीने से अधिक समय तक लॉकडाउन के बाद कोरोना संक्रमण के मामलों के कमी आयी है और बुधवार को केवल 20 मौतें और 589 नए मामले सामने आए हैं।


बिहार में बुधवार को 18 से 44 वर्ष और 45 वर्ष से ऊपर सहित 1,21,780 लोगों ने कोविड-19 रोधी टीका लिया और प्रदेश में अब तक 1,14,72,029 लोग टीका ले चुके हैं ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed