{"_id":"61cdf7e7d4515f5f7128e6d4","slug":"corona-virus-first-case-of-omicron-found-in-patna-bihar","type":"story","status":"publish","title_hn":"Omicron Alert: बिहार में ओमिक्रॉन ने दी दस्तक, विदेश से लौट रहे भाई को दिल्ली लेने गया युवक मिला संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Omicron Alert: बिहार में ओमिक्रॉन ने दी दस्तक, विदेश से लौट रहे भाई को दिल्ली लेने गया युवक मिला संक्रमित
Thu, 30 Dec 2021 11:48 PM IST
Jeet Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: Jeet Kumar
Updated Thu, 30 Dec 2021 11:48 PM IST
सार
ओमिक्रॉन का नया मामला मिलने के बाद बिहार में अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस बात की पुष्टि राज्य स्वास्थ्य समिति के कार्यपालक निदेशक संजय कुमार सिंह ने की है।
विज्ञापन
कोरोना जांच करता स्वास्थ्यकर्मी (फाइल फोटो)
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश में कोरोना का नया वैरिएंट ओमिक्रॉन अब तेजी से पैर पसारने लग गया है, अब जो राज्य बचे हुए हैं वहां भी ओमिक्रॉन दस्तक दे रहा है। इस कड़ी में बिहार में भी कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन से संक्रमित युवक मिला है। यह मरीज पटना में मिला है। संक्रमण की पुष्टि होते ही स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। वहीं युवक को आइसोलेट कर दिया गया है।
विज्ञापन
बिहार में अलर्ट जारी
26 वर्षीय युवक डाकबंगला चौराहा के पास आईएएस कॉलोनी का रहने वाला है। वहीं स्वास्थ्य विभाग का मानना है कि कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन से संक्रमित व्यक्ति अपने भाई के संपर्क में आने से पॉजिटिव पाया गया है। अब नया मामला मिलने के बाद बिहार में अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस बात की पुष्टि राज्य स्वास्थ्य समिति के कार्यपालक निदेशक संजय कुमार सिंह ने की है।
विज्ञापन
भाई को लेने एयरपोर्ट गया था युवक
खबरों की मानें तो युवक विदेश के लौट रहे अपने भाई को लेने के लिए एयरपोर्ट गया था। हालांकि उसका भाई भी ओमिक्रॉन से संक्रमित पाया गया था, लेकिन वह दिल्ली में ही रोक दिया था, जबकि एयरपोर्ट पर लेने गया भाई पटना वापस आ गया था। इसके बाद कांटैक्ट ट्रेसिंग हुई, इसी दौरान युवक पॉजिटिव मिला। इसके बाद जिनोम सीक्वेसिंग में इनकी रिपोर्ट में ओमिक्रॉन की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
जिला प्रशासन भी सतर्क
कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के मरीज को लेकर जिला प्रशासन भी सतर्क हो गया है। निर्देश दिया गया है कि सुबह से ही कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग का काम शुरू कर दें। डॉक्टरों की निगरानी में स्वास्थ्य कर्मियों क्लोज कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग का निर्देश दिया गया है। प्रशासन ने अलग से सर्विलांस टीम के गठन का निर्देश दिया है।