{"_id":"61b561e1b8d65a177c2267b0","slug":"corona-infected-doctor-of-patna-reached-odisha","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार : ओडिशा पहुंचे पटना के कोरोना संक्रमित डॉक्टर, यात्रा के दौरान संपर्क आए लोगों को कोविड का खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार : ओडिशा पहुंचे पटना के कोरोना संक्रमित डॉक्टर, यात्रा के दौरान संपर्क आए लोगों को कोविड का खतरा
Sun, 12 Dec 2021 08:13 AM IST
Jeet Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: Jeet Kumar
Updated Sun, 12 Dec 2021 08:13 AM IST
सार
डॉक्टर का सैंपल जांच के लिए भेजा गया था उनकी रिपोर्ट नौ तारीख को आनी थी लेकिन वे आठ को ही ओडिशा निकल गए।
विज्ञापन
कोरोना की जांच
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सरकार की गाइडलाइन है कि कोरोना संक्रमित को यात्रा की अनुमति नहीं है। लेकिन कुछ लोगों को या तो पता नहीं होता कि वो संक्रमित है या फिर वे जानते हुए भी यात्रा कर दूसरों की जान जोखिम में डालते हैं। ऐसा ही एक बिहार के डॉक्टर ने किया उन्होंने संक्रमित होते हुए भी ओडिशा तक की यात्रा कर डाली।
विज्ञापन
अब पटना से ओडिशा के बीच यात्रा के दौरान संपर्क में आए लोगों को संक्रमण का खतरा बढ़ गया है। वहीं प्रशासन के लिए संपर्क में आए लोगों की ट्रेसिंग करना भी काफी मुश्किल है। वहीं पटना में डॉक्टर के संपर्क में जितने लोग आए हैं उनकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
कोरोना रिपोर्ट के आने से पहले ही यात्रा पर निकल गए डॉक्टर
राज्य स्वास्थ्य समिति से जुड़े अधिकारी ने बताया कि डॉक्टर का सैंपल जांच के लिए भेजा गया था उनकी रिपोर्ट नौ तारीख को आनी थी लेकिन वे आठ को ही निकल गए और जब ओडिशा पहुंच गए तो 9 दिसंबर को पॉजिटिव रिपोर्ट आई। इससे प्रशासन में हड़कंप मच गया। हालांकि डॉक्टर का कहना है कि अगर उनको पॉजिटिव रिपोर्ट की जानकारी होती तो वह पटना नहीं आते।
विज्ञापन
संकर्क में आए लोगों को खतरा
राज्य स्वास्थ्य समिति के डॉक्टर जब पटना से ओडिशा निकले तो उन्हें पता नहीं था कि वह कोरोना संक्रमित हैं। यात्रा के दौरान कोरोना का संक्रमण का अधिक खतरा रहता है। ऐसे में सुरक्षा को लेकर कहीं से भी चूक हुई होगी तो संपर्क में आए लोगों को संक्रमण का खतरा होगा। अब वह किस साधन से ओडिशा की यात्रा पूरी किए और कौन-कौन लोग उनके संपर्क में आए यह पता लगाना बड़ी चुनौती है। वहीं ओडिशा प्रशासन को इस मामले में सूचित कर दिया है।