फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Corona infected doctor of Patna reached Odisha

बिहार : ओडिशा पहुंचे पटना के कोरोना संक्रमित डॉक्टर, यात्रा के दौरान संपर्क आए लोगों को कोविड का खतरा

Sun, 12 Dec 2021 08:13 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: Jeet Kumar Updated Sun, 12 Dec 2021 08:13 AM IST
सार

डॉक्टर का सैंपल जांच के लिए भेजा गया था उनकी रिपोर्ट नौ तारीख को आनी थी लेकिन वे आठ को ही ओडिशा निकल गए।

विज्ञापन
Corona infected doctor of Patna reached Odisha
कोरोना की जांच - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सरकार की गाइडलाइन है कि कोरोना संक्रमित को यात्रा की अनुमति नहीं है। लेकिन कुछ लोगों को या तो पता नहीं होता कि वो संक्रमित है या फिर वे जानते हुए भी यात्रा कर दूसरों की जान जोखिम में डालते हैं। ऐसा ही एक बिहार के डॉक्टर ने किया उन्होंने संक्रमित होते हुए भी ओडिशा तक की यात्रा कर डाली।

विज्ञापन


अब पटना से ओडिशा के बीच यात्रा के दौरान संपर्क में आए लोगों को संक्रमण का खतरा बढ़ गया है। वहीं प्रशासन के लिए संपर्क में आए लोगों की ट्रेसिंग करना भी काफी मुश्किल है। वहीं पटना में डॉक्टर के संपर्क में जितने लोग आए हैं उनकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन


कोरोना रिपोर्ट के आने से पहले ही यात्रा पर निकल गए डॉक्टर 
राज्य स्वास्थ्य समिति से जुड़े अधिकारी ने बताया कि डॉक्टर का सैंपल जांच के लिए भेजा गया था उनकी रिपोर्ट नौ तारीख को आनी थी लेकिन वे आठ को ही निकल गए और जब ओडिशा पहुंच गए तो 9 दिसंबर को पॉजिटिव रिपोर्ट आई। इससे प्रशासन में हड़कंप मच गया। हालांकि डॉक्टर का कहना है कि अगर उनको पॉजिटिव रिपोर्ट की जानकारी होती तो वह पटना नहीं आते।
विज्ञापन
विज्ञापन


संकर्क में आए लोगों को खतरा
राज्य स्वास्थ्य समिति के डॉक्टर जब पटना से ओडिशा निकले तो उन्हें पता नहीं था कि वह कोरोना संक्रमित हैं। यात्रा के दौरान कोरोना का संक्रमण का अधिक खतरा रहता है।  ऐसे में सुरक्षा को लेकर कहीं से भी चूक हुई होगी तो संपर्क में आए लोगों को संक्रमण का खतरा होगा। अब वह किस साधन से ओडिशा की यात्रा पूरी किए और कौन-कौन लोग उनके संपर्क में आए यह पता लगाना बड़ी चुनौती है। वहीं ओडिशा प्रशासन को इस मामले में सूचित कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed