फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   controversial comment on bjp pm narendra modi, atal bihari vajpayee by rjd party after jp nadda speech patna

Bihar: भाजपाई पीएम को बेटा नहीं हुआ तो दोषी कौन; नड्डा ने परिवारवाद पर हमला किया तो राजद ने दिया ऐसा जवाब

Fri, 06 Oct 2023 08:01 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 06 Oct 2023 08:01 PM IST
सार

RJD Party: लालू यादव के परिवारवाद पर भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हमला बोला तो राजद हत्थे से उखड़ गई। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता ने कहा कि अगर भाजपा कोटे के प्रधानमंत्रियों को पुत्र रत्न की प्राप्ति नहीं हुई तो इसमें विपक्ष या जनता का दोष नहीं है।
 

विज्ञापन
controversial comment on bjp pm narendra modi, atal bihari vajpayee by rjd party after jp nadda speech patna
राजद नेता शक्ति सिंह यादव ने दिया विवादित बयान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के पटना में शुक्रवार को आरजेडी नेता शक्ति सिंह यादव का विवादित बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि बीजेपी कोटे के प्रधानमंत्रियों को पुत्र रत्न की प्राप्ति नहीं हुई तो इसका जिम्मेदार विपक्ष या देश की जनता नहीं है। आरजेडी प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने कहा कि परिवारवाद को लेकर भारतीय जनता पार्टी के नेता किसको क्या नसीहत दे रहे हैं। सबसे पहले तो उन्हें अपने पार्टी के अंदर नेताओं को नसीहत देनी चाहिए, क्योंकि भारतीय जनता पार्टी में भी कई नेताओं के पुत्र सांसद मंत्री बने हैं, विधायक हैं। इसलिए भारतीय जनता पार्टी को परिवारवाद पर बोलने का कोई हक नहीं है।

विज्ञापन


‘भारतीय जनता पार्टी है देश के कंधे पर बोझ’
वहीं, शक्ति सिंह यादव ने यह भी कहा कि भारतीय जनता पार्टी देश के कंधे पर बोझ है। देश की जनता इस बोझ को हटाना चाहती है। शक्ति सिंह यादव ने कहा कि 2024 और 25 में भारतीय जनता पार्टी को एक भी सीट नहीं मिलेगी। आरजेडी प्रवक्ता ने कहा कि 17 सालों तक नीतीश कुमार के कंधों पर बोझ बनकर सत्ता की मलाई खा रहे थे। 17 सालों में जो भी विभाग उनके कोटे में रहा उनकी स्थिति गर्त में डाल दी। राजद नेता ने कहा कि जब 2014 में बीजेपी की स्थिति मजबूत थी। तब 2015 में बिहार की जनता ने उन्हें मिट्टी चढ़ा दी था। अब 2024 में भी बिहार की जनता के साथ देश की जनता भारतीय जनता पार्टी को विदा कर देगी।
विज्ञापन


नड्डा ने कल की थी क्षेत्रीय दलों के सफाये की बात
दरअसल, गुरुवार को जेपी नड्डा बिहार दौरे पर थे। इस दौरान उन्होंने एक समारोह में कहा था कि देश के जितने भी परिवारवाद वाले क्षेत्रीय दल हैं, उनका सफाया तय है। उन्हें देश से खत्म हो जाना चाहिए। जेपी नड्डा ने जनसभा में कहा था कि 2024 और 25 में भारतीय जनता पार्टी खुद अकेले देश में और बिहार में सरकार बनाएगी। आगे आने वाले समय में भारतीय जनता पार्टी किसी को अपने कंधे का सहारा नहीं देगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed