{"_id":"6178de71c23ae0494973e0d5","slug":"congress-interim-chief-sonia-gandhi-spoke-with-rjd-leader-lalu-prasad-yadav-yesterday","type":"story","status":"publish","title_hn":"सियासी पिच पर फिर लालू: सोनिया ने लगाया राजद अध्यक्ष को फोन, दोस्ती में आई दरार पाटने की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सियासी पिच पर फिर लालू: सोनिया ने लगाया राजद अध्यक्ष को फोन, दोस्ती में आई दरार पाटने की कोशिश
Wed, 27 Oct 2021 10:37 AM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Wed, 27 Oct 2021 10:37 AM IST
सार
कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने मंगलवार देर शाम राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव से बात कर कई मुद्दों पर चर्चा की।
विज्ञापन
सोनिया गांधी और लालू यादव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार में महगठबंधन में बढ़ते विवाद के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने मंगलवार देर शाम राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव से बात कर कई मुद्दों पर चर्चा की।सोनिया गांधी ने लालू से यह बात कल दिल्ली में पार्टी महासचिवों, प्रदेश प्रभारियों और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों की बैठक के बाद की थी। बातचीत के दौरान दोनों नेताओं ने एक दूसरे का हाल समाचार जाना।
विज्ञापन
सोनिया ने मुझसे कुशलक्षेम और स्वास्थ के बारे में पूछा: लालू यादव
सोनिया गांधी के फोन के बाद लालू यादव ने भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि मैंने सोनिया गांधी से बात की। उन्होंने मुझसे मेरी कुशलक्षेम और स्वास्थ के बारे में पूछा। मैंने कहा, मैं ठीक हूं, आपकी पार्टी एक अखिल भारतीय पार्टी है इसलिए सभी समान विचारधारा वाले लोगों और पार्टियों को एक मजबूत विकल्प (सत्तारूढ़ पार्टी) बनाने के लिए बैठक बुलाने की जरूरत है।
विज्ञापन
लालू यादव द्वारा भक्त चरण दास पर टिप्पणी के बाद बढ़ा था विवाद
दरअसल 24 अक्तूबर को लालू यादव ने दिल्ली से पटना के लिए निकलते समय भक्त चरण दास को 'भकचोन्हर' बोल दिया था। इस टिप्पणी के बाद से महागठबंधन में कड़वाहट आ गई है। कांग्रेस के ही कई नेता ने लालू यादव को दलित विरोधी करार दे दिया। कांग्रेस ने लालू यादव से शब्द वापस लेने की मांग की थी। कांग्रेस नेता और पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार ने भी लालू यादव की टिप्पणी पर आपत्ति जताई थी। उन्होंने कहा था कि एक बड़े नेता ने इस तरह के शब्दों का इस्तेमाल कर देश और बिहार के दलित समुदाय के सम्मान को ठेस पहुंचाई है।
विज्ञापन
कांग्रेस के पार्टी महासचिवों, प्रदेश प्रभारियों और प्रदेश अध्यक्षों की बैठक
इससे पहले कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की एक अहम बैठक में मंगलवार को पार्टी के भीतर अनुशासन एवं एकजुटता बनाए रखने पर जोर दिया और कहा कि कांग्रेस में राज्य स्तर के नेताओं के बीच नीतिगत मुद्दों पर स्पष्टता एवं समन्वय का अभाव दिखता है।