फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Coaching Director Roshan Anand Among Three Arrested in Khan Sir Coaching Vandalism Case

Bihar: खान सर के कोचिंग पर फायरिंग मामले में शिक्षक रौशन आनंद बोले- रिजल्ट के बाद मुझे फंसाने की साजिश रची गई

Wed, 03 Jun 2026 04:14 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Wed, 03 Jun 2026 04:14 PM IST
सार

पटना में खान सर के कोचिंग संस्थान के बाहर हुई तोड़फोड़ और हंगामे की घटना के बाद पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है। जिस कोचिंग संचालक पर आरोप लगाया था, उसे पुलिस ने हिरासत में लिया है। आइये जानते हैं पूरा मामला...

विज्ञापन
Coaching Director Roshan Anand Among Three Arrested in Khan Sir Coaching Vandalism Case
खान सर के कोचिंग सेंटर के बाहर गोलीबारी को लेकर बड़ा अपडेट आया सामने - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटना में चर्चित शिक्षक खान सर के कोचिंग संस्थान के बाहर हुए हंगामे और तोड़फोड़ मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। ज्ञान बिंदु कोचिंग के निदेशक रौशन आनंद समेत तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस सभी आरोपियों से पूछताछ कर रही है। तीनों आरोपियों से घटना के संबंध में पूछताछ की जा रही है। सूत्र बता रहे हैं कि पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि तोड़फोड़ और हंगामे की साजिश किसने रची और इसमें किन-किन लोगों की भूमिका रही? इधर, दीघा थाना के बाहर बुधवार दोपहर ज्ञान बिंदु कोचिंग के निदेशक रौशन आनंद ने कहा कि उनके संस्थान के खिलाफ साजिश रची जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि बिहार पुलिस परीक्षा के बेहतर परिणामों के बाद उनकी संस्था को बदनाम करने और फंसाने की कोशिश की जा रही है। बिहार पुलिस परीक्षा के परिणाम आने के बाद हमें फंसाने का प्रयास किया जा रहा है। रौशन आनंद ने दावा किया कि किसान कोल्ड स्टोरेज के मालिक और खान सर मिलकर ज्ञान बिंदु कोचिंग को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं। 

विज्ञापन



पटना के एसडीपीओ-1 ने रौशन आनंद और उनके दो सहयोगियों की हिरासत की पुष्टि की है। पुलिस का कहना है कि रौशन आनंद से पूछताछ की जा रही है। खान सर की ओर से जो आरोप लगाए गए हैं, उसकी जांच की जा रही है। छात्रों से अपील है कि वह अफवाहों पर ध्यान नहीं दें। पुलिस निष्पक्ष रूप से काम कर रही है। मामले की जांच जारी है और साक्ष्यों के आधार पर आगे भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


जानिए पटना पुलिस ने क्या कहा? 
घटना को लेकर एसपी सिटी दीक्षा ने कहा है कि मामले में शामिल लोग सड़क के दूसरी ओर स्थित एक कोचिंग संस्थान से जुड़े प्रतीत हो रहे हैं। पुलिस शिकायत दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुटी है। घटना से जुड़े सभी तथ्यों का सत्यापन किया जा रहा है। शिकायतें दर्ज की जा रही हैं और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। उन्होंने कहा कि उपलब्ध सभी वीडियो फुटेज की बारीकी से जांच की जा रही है। एसपी सिटी ने बताया कि घटना में एक व्यक्ति के घायल होने की सूचना मिली है। घायल का अस्पताल में इलाज चल रहा है और उसकी स्थिति पर नजर रखी जा रही है। पुलिस अधिकारी के अनुसार, सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण किया जा रहा है। अब तक 10 से 12 लोगों की पहचान की जा चुकी है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खान सर ने फायरिंग के बाद क्या कहा था?
बता दें कि दो जून की रात पटना के कदमकुआं थाना क्षेत्र में स्थित खान सर की कोचिंग के पास अचानक फायरिंग से इलाके में हड़कंप मच गया। आपसी रंजिश और मामूली विवाद के बाद हुई इस गोलीबारी से मौके पर अफरातफरी मच गई थी। खान सर ने कहा कि सबसे बड़ी समस्या यही है कि हम इतनी कम फीस में बच्चों को क्यों पढ़ा रहे हैं और हमारी कोचिंग से इतने सारे छात्र परीक्षाओं में पास क्यों हो रहे हैं? जब हजारों गरीब बच्चे कामयाब होने लगते हैं, तो कुछ असामाजिक तत्वों को डर लगने लगता है। उन्हें लगता है कि वे हमें डरा-धमका कर चुप करा देंगे।

Bihar News: गोलीबारी के बाद खान सर ने कोचिंग में पढ़ाने से किया इनकार, छात्रों से कहा- आज पढ़ाई नहीं हो पाएगी

क्या है आरोप? कौन हैं रौशन आनंद?
खान सर के कोचिंग के बाहर हुई गोलीबारी के बाद यह आरोप लगाया गया कि ज्ञानबिंदु कोचिंग के छात्रों ने इस घटना को अंजाम दिया है। ज्ञानबिंदु कोचिंग में भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करवाई जाती है। इस कोचिंग को शिक्षक रौशन आनंद की ओर संचालित किया जाता है। वह खान सर के प्रमुख प्रतिद्वंदी माने जाते हैं। खान सर ने भी रोशन आनंद और उनके सहयोगियों पर आरोप लगाया है। इसी आरोप की जांच करने के लिए पुलिस रौशन आनंद से पूछताछ की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed