फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   CM Nitish phone call to lieutenant governor Manoj Sinha over the killing of Biharis in Jammu and Kashmir

जम्मू-कश्मीर में टारगेट किलिंग: सीएम नीतीश के मनोज सिन्हा से चर्चा के बाद अब डीजीपी ने की मुख्य सचिव से बात

Mon, 18 Oct 2021 06:59 PM IST
Jeet Kumar पीटीआई, पटना
पीटीआई, पटना Published by: Jeet Kumar Updated Mon, 18 Oct 2021 06:59 PM IST
सार

बिहार पुलिस ने बताया कि अधिकारियों से कश्मीर में उन सभी स्थानों की सुरक्षा करने का अनुरोध किया गया है, जहां बिहार के लोग काम करते व रहते हैं।

विज्ञापन
CM Nitish phone call to lieutenant governor Manoj Sinha  over the killing of Biharis in Jammu and Kashmir
नीतीश कुमार - फोटो : twitter.com/NitishKumar

विस्तार

कश्मीर में बिहार के लोगों की आतंकियों द्वारा हत्या के मामले में सोमवार को डीजीपी ने जम्मू-कश्मीर के मुख्य सचिव से बात की। आतंकी हमले में अब तक बिहार के चार लोगों की जान जा चुकी है और एक घायल हुआ है। बिहार पुलिस ने बताया कि अधिकारियों से कश्मीर में उन सभी स्थानों की सुरक्षा करने का अनुरोध किया गया है, जहां बिहार के लोग काम करते व रहते हैं। साथ ही जम्मू-कश्मीर प्रशासन से ये भी आग्रह किया गया है कि एक विशेष टीम का गठन कर हत्या के जिम्मेदार आतंकियों को गिरफ्तार किया जाए। 

विज्ञापन


नीतीश ने की राज्यपाल से बात 
इससे पहले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार को जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा को फोन किया और हाल ही में हुए आतंकवादी हमलों में पूर्वी राज्य के लोगों के मारे जाने पर चिंता व्यक्त की। आतंकियों ने जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में रविवार को दो और लोगों की हत्या कर दी। चौबीस घंटे के अंदर राज्य में तीन लोगों की हत्या हो गई है। इस मामले पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार को जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा को फोन कर अपनी चिंता व्यक्त की।
विज्ञापन


श्रीनगर में अरविंद कुमार साह जो बांका के रहने वाले थे, उनकी हत्या के चौबीस घंटे के अंदर ही अनंतनाग में बिहार के राजा ऋषिदेव और योगेंद्र ऋषिदेव की हत्या कर दी गई। कुछ ही दिनों में अब तक बिहार के तीन लोगों की हत्या जम्मू-कश्मीर में हो चुकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दो-दो लाख रुपये देने की घोषणा
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने तीनों मृतकों के परिजन को दो-दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है और श्रम एवं समाज कल्याण विभागों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं कि संबंधित योजनाओं का लाभ शोकाकुल परिवारों तक पहुंचे।

भाजपा ने मुआवजा राशि बढ़ाने का किया अनुरोध
इस बीच, भाजपा ने अनुग्रह राशि में वृद्धि का अनुरोध करते हुए कहा कि यह राशि राज्य में दुर्घटनाओं और प्राकृतिक आपदाओं के पीड़ितों को दी जाने वाली राशि से भी कम है, राशि को बढ़ाया जाए। भाजपा के ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय महासचिव और राज्य प्रवक्ता निखिल आनंद ने एक बयान में कहा, जिहादी अपनी आखिरी लड़ाई लड़ रहे हैं और हताशा में नृशंस हमले कर रहे हैं। उन्हें हमारे सशस्त्र बलों और केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा सबक सिखाया जाएगा।


उन्होंने अनुरोध किया कि बिहार सरकार अनुग्रह राशि बढ़ाने पर विचार करे, दो लाख रुपये की राशि दुर्घटनाओं और प्राकृतिक आपदाओं के शिकार लोगों को दिए गए चार लाख रुपये के आधे के बराबर है। उन्होंने कहा कि हमें शोकाकुल परिवारों के सदस्यों की मदद करनी चाहिए, जो पिछड़े वर्ग के हैं और जिन्होंने अपने कमाने वालों को खो दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed