फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   CM Nitish kumar can contest the Lok Sabha elections from Nalanda in Bihar

Bihar: बिहार के नालंदा से लोकसभा का चुनाव लड़ सकते हैं सीएम नीतीश, बोले- काहे चिंता करते हैं

Mon, 01 May 2023 05:10 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला ब्यूरो, पटना।
अमर उजाला ब्यूरो, पटना। Published by: Jeet Kumar Updated Mon, 01 May 2023 05:10 AM IST
सार

नालंदा से मौजूदा जदयू सांसद कौशलेंद्र कुमार ने शनिवार को कहा था कि यदि नीतीश उनकी सीट से चुनाव लड़ना चाहते हैं तो वह सीट छोड़ने को तैयार हैं।

विज्ञापन
CM Nitish kumar can contest the Lok Sabha elections from Nalanda in Bihar
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नालंदा सीट से लोकसभा चुनाव लड़ने के कयास लगाए जा रहे हैं। हालांकि जदयू सुप्रीमो ने रविवार को इस पर स्पष्ट जवाब नहीं दिया। चेहरे पर मुस्कान के साथ उन्होंने पत्रकारों से कहा कि छोड़िए न आप लोग, काहे चिंता करते हैं। हमको क्या करना है, वह करेंगे।

विज्ञापन


नालंदा से मौजूदा जदयू सांसद कौशलेंद्र कुमार ने शनिवार को कहा था कि यदि नीतीश उनकी सीट से चुनाव लड़ना चाहते हैं तो वह सीट छोड़ने को तैयार हैं। कौशलेंद्र लगातार तीन बार से इस सीट से सांसद हैं। जदयू नेता नीतीश कुमार 2005 तक इस सीट से सांसद रह चुके हैं। 2005 में सीएम बनने के लिए उन्होंने लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। 
विज्ञापन


पिछले साल अगस्त में भाजपा के साथ गठबंधन तोड़ने के बाद ऐसी अटकलें थी कि वह उत्तर प्रदेश की फूलपुर सीट से लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं। इस सीट पर कुर्मी मतदाताओं की संख्या अधिक है और इस सीट का प्रतिनिधित्व देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू कर चुके हैं। 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को हराने के लिए विपक्षी दलों की एकजुटता की मुहिम में जुटे नीतीश ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 100वें संस्करण पर कोई टिप्पणी नहीं की। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed