फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   CM Nitish Kumar and priyanka chaturvedi on Punjab CM Charanjit Singh Channi reported remark Do not let UP, Bihar ke bhaiya enter Punjab

चौतरफा घिरे चन्नी: अब नीतीश बोले- क्या वे जानते भी हैं कि पंजाब में बिहार के लोगों का कितना योगदान है?

Thu, 17 Feb 2022 11:57 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: संजीव कुमार झा Updated Thu, 17 Feb 2022 11:57 AM IST
सार

पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी द्वारा यूपी और बिहार के लोगों के खिलाफ दिए गए बयान पर सियासत तेज हो गई है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा के साथ-साथ शिवसेना ने भी चन्नी पर हमला बोला है।

विज्ञापन
CM Nitish Kumar and priyanka chaturvedi on Punjab CM Charanjit Singh Channi reported remark Do not let UP, Bihar ke bhaiya enter Punjab
सीएम नीतीश कुमार - फोटो : पीटीआई

विस्तार

पंजाब के मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस नेता चरणजीत सिंह चन्नी यूपी और बिहार के लोगों के खिलाफ विवादित बयान देने के बाद चौतरफा घिर गए हैं। विपक्ष के कई नेता उनपर हमलावर हो गए हैं। इसी क्रम में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी चन्नी को करारा जवाब दिया है। सीएम नीतीश ने कहा कि क्या वे जानते हैं कि पंजाब में बिहार के लोगों का कितना योगदान है और कितने वहां (पंजाब) में रह रहे हैं? मैं हैरान हूं कि लोग इस तरह के बयान कैसे देते हैं।

विज्ञापन


शिवसेना सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने भी किया हमला
शिवसेना सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने गुरुवार को उत्तर प्रदेश और बिहार के प्रवासियों का मजाक उड़ाने के लिए राजनेताओं पर निशाना साधा। राज्यसभा सदस्य ने कहा कि राजनीतिक दलों ने यूपी और बिहार के लोगों को विफल कर दिया है, जिनके पास  विदेश जाने के इच्छुक भारतीयों की तरह प्रवास करने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा है। चतुर्वेदी ने इस बात भी जोर डाला कि प्रवासी सस्ते श्रम, सेवा प्रदाता, व्यवसायी, उद्यमी, सांसद और नौकरशाह के रूप में आते हैं और वे उन राज्यों की अर्थव्यवस्था में योगदान करते हैं जहां वे प्रवास करते हैं। राजनीतिक नेताओं से उनका मजाक उड़ाना बंद करने का आग्रह करते हुए, शिवसेना सांसद ने कहा कि अधिक महत्वपूर्ण बात यह है कि वे सबसे पहले भारतीय हैं। 
विज्ञापन


टुकड़े-टुकड़े की राजनीति कर रहीं प्रियंका: हिमंता
सीएम नीतीश के अलावा असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने भी पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और प्रियंका गांधी पर हमला बोला। हिमंता ने कहा कि उस दिन जब  राहुल गांधी उत्तर पूर्व की अनदेखी करते हुए हमें विविधता और 'भारत की भावना' पर उपदेश दे रहे थे तब उनकी बहन प्रियंका गांधी पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी को खुश करने के लिए उनके द्वारा बिहार और यूपी के लोगों के खिलाफ दिए बयान पर समर्थन करती भी दिखीं। यहां तक कि प्रियंका ने नारे लगाने में में भी साथ दिया। यहां से हमें पाखंड और टुकड़े-टुकड़े की राजनीति देखने को मिलती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या है मामला
चरणजीत सिंह चन्नी के साथ प्रियंका गांधी भी पहुंची थीं। रैली के बाद वे मंच तक आईं। हाथों में माइक लेकर अपनी बातें शुरू कीं। प्रियंका उत्साहित होते हुए बोलीं- समझदारी का इस्तेमाल करो। चुनाव का समय है। लंबी-लंबी बातें नहीं कहनी चाहिए। लेकिन पंजाब के लोगों, बहनों-भाइयों जो आपके सामने है, उसे ठीक से पहचानो। आपमें बहुत विवेक है। समझदारी है। उस समझदारी का इस्तेमाल करो। फिर बोलीं- पंजाब पंजाबियों का है। पंजाब को पंजाबी चलाएंगे। अपनी सरकार बनाओ। यहां कोई नई राजनीति नहीं मिलेगी। ये बाहर से जो आते हैं। आपके पंजाब में उन्हें सिखाइए पंजाबियत क्या है। पंजाब मेरी ससुराल है।


बस प्रियंका के इतना बोलते ही चन्नी और जोश में आ गए और अपने हाथ में माइक  लेकर जोरदार आवाज में बोले- प्रियंका पजाबियों की बहू है। यूपी दे, बिहार दे, दिल्ली दे भईए आके इते राज नई कर दे। यूपी के भइयों को पंजाब में फटकने नहीं देना है। चन्नी के इतना कहते ही जो बोले सो निहाल के नारे लगने लगते हैं। प्रियंका मुस्कुराती रहती हैं और खुद भी नारे लगाना शुरू कर देती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed