{"_id":"68be7c49ded9fe159602e04f","slug":"clash-between-two-villages-over-children-s-fight-half-a-dozen-injured-in-stone-pelting-and-firing-2025-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: बच्चों के झगड़े पर दो गांव में झड़प, रोड़ेबाजी और गोलीबारी में आधा दर्जन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: बच्चों के झगड़े पर दो गांव में झड़प, रोड़ेबाजी और गोलीबारी में आधा दर्जन घायल
Mon, 08 Sep 2025 12:18 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,पटना
Published by: आशुतोष प्रताप सिंह
Updated Mon, 08 Sep 2025 12:18 PM IST
सार
पटना जिले के मनेर थाना क्षेत्र में हीरा टोला और सुवर्णा गांव के लोग बच्चों के झगड़े को लेकर आमने-सामने आ गए। दोनों गांवों के बीच रोड़ेबाजी, पथराव और ताबड़तोड़ गोलीबारी हुई।
विज्ञापन
पटना में बच्चों के झगड़े पर दो गांव में झड़प
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पटना के मनेर थाना क्षेत्र के हीरा टोला और सुवर्णा गांवों के बीच बच्चों के झगड़े को लेकर रविवार को हिंसक झड़प हुई। दोनों गांव के लोग आमने-सामने आए और रोड़ेबाजी, पथराव और ताबड़तोड़ गोलीबारी शुरू हो गई। इस दौरान करीब आधा दर्जन लोग घायल हुए। बताया जा रहा है कि शनिवार को शेरपुर पश्चिमी पंचायत के दोनों गांवों के बच्चों के बीच स्कूल में किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। इस झगड़े के बाद बच्चों के अभिभावक आमने-सामने आ गए और पहली बार रोड़ेबाजी व पथराव किया गया, लेकिन तब किसी के हताहत होने की खबर नहीं थी। रविवार को हीरा टोला गांव के हरेंद्र राय के 13 वर्षीय पुत्र साहिल कुमार अपने दोस्तों के साथ बैठा था। इस दौरान सुवर्णा गांव के कुछ लोग साहिल को उठाकर घर ले गए और मारपीट की। साहिल गंभीर रूप से घायल हुआ और अपने घर लौटकर परिवार को घटना की जानकारी दी।
इस घटना के बाद दोनों गांव के लोग आगबबूला हो गए और एक-दूसरे पर ईंट-पत्थर व रोड़ेबाजी शुरू कर दी। देखते ही देखते गांव की सड़कें रणक्षेत्र में बदल गईं। इसके बाद दोनों तरफ से ताबड़तोड़ गोलीबारी हुई। हादसे में घायल हुए लोगों को विभिन्न निजी क्लीनिक में इलाज के लिए भर्ती कराया गया।
पढ़ें: किशनगंज में पुलिस टीम पर ग्रामीणों का हमला, चोरी के आरोपी को छुड़ाया; महिला ASI समेत 4 पुलिसकर्मी घायल
विज्ञापन
घटना की सूचना पर मनेर पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ पर लाठियां चलाकर लोगों को तितर-बितर किया। पुलिस ने इस मामले में चार लोगों को हिरासत में लिया और सख्ती से पूछताछ कर रही है। मनेर थाना अध्यक्ष प्रदीप कुमार ने पुष्टि की कि बच्चों के झगड़े को लेकर विवाद हुआ और कार्रवाई कर दोषियों को न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा। ग्रामीणों का कहना है कि घटना से इलाके में तनावपूर्ण माहौल है और पुलिस की निगरानी जारी है।