{"_id":"69a9b851f6d3fabf470f074e","slug":"chirag-paswan-appointed-sanjay-paswan-as-co-in-charge-for-bengal-elections-2026-bihar-news-2026-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News : बंगाल चुनाव के लिए चिराग पासवान ने कसी कमर, संजय पासवान को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News : बंगाल चुनाव के लिए चिराग पासवान ने कसी कमर, संजय पासवान को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
Thu, 05 Mar 2026 10:37 PM IST
Krishan Ballabh Narayan
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: Krishan Ballabh Narayan
Updated Thu, 05 Mar 2026 10:37 PM IST
सार
Bihar : आगामी पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 भाजपा के लिए एक बड़ी चुनौती होने वाली है, लेकिन इस बीच चिराग पासवान ने अपनी रणनीति बनानी शुरू कर दी है। उन्होंने अपने मंत्री को पश्चिम बंगाल का सह-प्रभारी नियुक्त कर एक बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है।
विज्ञापन
बिहार के गन्ना मंत्री और बखरी विधायक संजय पासवान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की गतिविधियों के दौरान लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने आगामी पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर अपनी तैयारी शुरू कर दी है। उन्होंने बिहार के गन्ना मंत्री और बखरी विधायक संजय पासवान को बड़ी जिम्मेदारी दी है। संजय पासवान पश्चिम बंगाल के सह-प्रभारी नियुक्त किए गए हैं।
विज्ञापन
यह खबर भी पढ़ें-Bihar : रोहिणी और तेजस्वी के बाद मुकेश सहनी भी हुए हमलावर, कहा- भाजपा का असली लक्ष्य जदयू को खत्म करना
विज्ञापन
लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के इस निर्णय के बाद पार्टी के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की है। उन्होंने चिराग पासवान के प्रति आभार व्यक्त करते हुए विश्वास जताया कि आने वाले विधानसभा चुनाव में पार्टी बेहतर प्रदर्शन करेगी और बंगाल की राजनीति में अपनी मजबूत पहचान बनाने में सफल होगी। सह-प्रभारी बनाए जाने पर पार्टी के कई पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने संजय पासवान को बधाई और शुभकामनाएं दी है।
विज्ञापन
यह खबर भी पढ़ें-Rajya Sabha Election: नामांकन के बाद क्या बोले भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन? चलना किसने सिखाया यह भी बताया