फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Chief Minister Nitish Kumar inaugurated the International Cricket Stadium with great pomp.

Bihar: राजगीर में खेल का नया युग, CM नीतीश ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का किया भव्य उद्घाटन

Sun, 05 Oct 2025 02:54 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगीर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगीर Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Sun, 05 Oct 2025 02:54 PM IST
सार

नालंदा जिले के राजगीर में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का उद्घाटन किया। दिनभर के दौरे में मुख्यमंत्री ने हिलसा, एकंगरसराय, इस्लामपुर और नीरपुर में कार्यक्रमों में हिस्सा लिया,

विज्ञापन
Chief Minister Nitish Kumar inaugurated the International Cricket Stadium with great pomp.
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राजगीर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का किया उद्घाटन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नालंदा जिले के लिए रविवार का दिन एक ऐतिहासिक अवसर लेकर आया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जिले के विभिन्न हिस्सों में आयोजित कार्यक्रमों में हिस्सा लिया और राजगीर में निर्मित अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का विधिवत उद्घाटन किया। यह स्टेडियम पर्यटन नगरी राजगीर के लिए खेल संस्कृति और अंतरराष्ट्रीय खेल पर्यटन के नए युग की शुरुआत का प्रतीक माना जा रहा है।
विज्ञापन


हिलसा से शुरू हुआ व्यस्त कार्यक्रम
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का दिन हिलसा से शुरू हुआ, जहां उन्होंने रामबाबू हाई स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इसके बाद उनका काफिला एकंगरसराय की ओर बढ़ा, जहां भव्य रोड शो आयोजित किया गया। इस्लामपुर के पशु हाट मैदान में भी मुख्यमंत्री शामिल हुए। सिलाव प्रखंड के नीरपुर गांव में उन्होंने जनसभा को संबोधित किया और स्थानीय मुद्दों पर विचार साझा किए।
विज्ञापन


पढे़ं: 'सावधान! अनावश्यक घर से न निकलें', मौसम विभाग ने किया अलर्ट, प्रशासन की ओर से एडवाइजरी जारी
विज्ञापन
विज्ञापन


राजगीर में खेल संस्कृति को मिलेगा बढ़ावा
दिन का सबसे महत्वपूर्ण कार्यक्रम राजगीर खेल परिसर में हुआ, जहां मुख्यमंत्री ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का उद्घाटन किया। स्टेडियम के पवेलियन और क्रिकेट मैदान का लोकार्पण करते हुए मुख्यमंत्री ने इसे राज्य की जनता को समर्पित किया। इस स्टेडियम से न केवल बिहार में खेल संस्कृति को नई ऊंचाइयां मिलेंगी, बल्कि राजगीर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल पर्यटन के मानचित्र पर भी स्थापित होगा।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने 87 प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी के चयन पत्र सौंपे, जो युवाओं को खेलों में करियर बनाने के लिए प्रोत्साहित करने का महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इसके साथ ही राजगीर सर्किट में आयोजित लाभुक संवाद कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने स्थानीय लोगों की समस्याओं को सुना और क्षेत्र में चल रही विकास योजनाओं पर चर्चा की।


1121 करोड़ की महत्वाकांक्षी परियोजना
राजगीर इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम को अत्याधुनिक सुविधाओं से सजाया गया है, जिसमें आधुनिक ड्रेसिंग रूम, जिम, प्रैक्टिस नेट, मीडिया गैलरी और वीआईपी लाउंज शामिल हैं। स्टेडियम में उन्नत ड्रेनेज सिस्टम और अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार तैयार पिच मौजूद है। 90 एकड़ में फैले इस स्टेडियम की क्षमता लगभग 40,000 दर्शकों की है। परियोजना की शुरुआत 12 अक्टूबर 2018 को हुई थी, जिसकी प्रारंभिक लागत 740 करोड़ रुपए निर्धारित थी, लेकिन अत्याधुनिक सुविधाओं को जोड़ने के बाद कुल लागत बढ़कर 1121.41 करोड़ रुपए हो गई। खेल विश्लेषकों के अनुसार यह स्टेडियम जल्द ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की मेजबानी करने में सक्षम होगा, जिससे राजगीर में पर्यटन और स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।

सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक तैयारियां
मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारियां की हैं। सभी कार्यक्रम स्थलों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि कार्यक्रम सुचारू रूप से संपन्न हों। स्थानीय लोग मुख्यमंत्री के आगमन और स्टेडियम के उद्घाटन को लेकर उत्साहित हैं। राजगीर के निवासियों और खेल प्रेमियों का मानना है कि यह स्टेडियम बिहार के खेल इतिहास में नया अध्याय लिखेगा और प्रदेश के युवा खिलाड़ियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed