{"_id":"67c302788c9fa22eac09f05e","slug":"buxar-rs-50-lakh-cash-recovered-from-luxury-car-during-vehicle-checking-police-informed-income-tax-department-2025-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: वाहन जांच के दौरान लग्जरी कार से 50 लाख रुपये की नकदी बरामद, पुलिस ने आयकर विभाग को किया सूचित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: वाहन जांच के दौरान लग्जरी कार से 50 लाख रुपये की नकदी बरामद, पुलिस ने आयकर विभाग को किया सूचित
Sat, 01 Mar 2025 06:20 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Sat, 01 Mar 2025 06:20 PM IST
सार
Buxar News: बक्सर में वाहन जांच के दौरान एक लग्जरी कार से पचास लाख रुपये नकदी बरामद की गई। घटना को लेकर पुलिस जांच में जुट गई और आयकर विभाग को भी मामले से अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन
लग्जरी कार से बरामद हुई नकदी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बक्सर जिले के सिमरी प्रखंड के रामदास राय डेरा ओपी क्षेत्र में वाहन जांच के दौरान पुलिस ने लग्जरी कार से 50 लाख नकदी बरामद की है। नकदी बरामदगी की सूचना पर डुमरांव डीएसपी अफाक अख्तर अंसारी ने मौके पर पहुंचकर जांच की। फिर उन्होंने घटना को लेकर आयकर विभाग पटना को सूचित कर दिया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, बक्सर पुलिस जिले के सिमरी प्रखंड के रामदास राय डेरा ओपी क्षेत्र में वाहन जांच कर रही थी। इसी दौरान लग्जरी कार को भी रोक कर तलाशी ली जा रही थी। तभी 50 लाख रुपये की नकदी बरामद की गई। फिर नकदी बरामद होने की सूचना पर डुमरांव डीएसपी अफाक अख्तर अंसारी मौके पर पहुंचे। फिर वह मामले की जांच करने में जुट गए। उन्होंने कहा कि आयकर विभाग पटना को सूचित कर दिया गया है। उसके आने के बाद ही मामला स्पष्ट होगा। फिलहाल अपने स्तर से मामले की जांच में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन