फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   buxar purana bhojpur gangasagar sharma suspicious death cattle shed owner found dead

Bihar News: पशुपालक की संदिग्ध हालत में मौत, परिवार में मचा कोहराम; आत्महत्या की आशंका

Tue, 10 Feb 2026 10:08 AM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बक्सर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बक्सर Published by: पटना ब्यूरो Updated Tue, 10 Feb 2026 10:08 AM IST
सार

बक्सर जिले के नया भोजपुर थाना क्षेत्र के पुराना भोजपुर में एक पशुपालक और खटाल संचालक गंगासागर शर्मा की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है।

विज्ञापन
buxar purana bhojpur gangasagar sharma suspicious death cattle shed owner found dead
(प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बक्सर जिले के नया भोजपुर थाना क्षेत्र के पुराना भोजपुर में रविवार को एक पशुपालक और खटाल संचालक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। अचानक हुई इस मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक मामला आत्महत्या से जुड़ा हो सकता है, हालांकि पुलिस किसी नतीजे पर पहुंचने से पहले हर पहलू से जांच कर रही है।

विज्ञापन

मृतक की पहचान पुराना भोजपुर निवासी स्वर्गीय ब्रह्म दयाल शर्मा के 45 वर्षीय बेटे गंगासागर शर्मा के रूप में हुई है। वह पहले ट्रैक्टर चलाने का काम करते थे और करीब दो साल पहले पुराना भोजपुर अंडरपास के पास खटाल खोलकर पशुपालन शुरू किया था। उनके खटाल में सात गायें और कुछ बकरियां थीं, जिनसे वह अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे।

विज्ञापन


मानसिक तनाव से रहे थे जूझ

परिजनों और स्थानीय लोगों के अनुसार गंगासागर शर्मा कुछ समय से मानसिक तनाव में थे। करीब एक महीने पहले उनकी मां का निधन हो गया था, जिससे वह काफी दुखी रहने लगे थे। इसी बीच बीती रात वह अपने खटाल में ही सोने चले गए थे, जहां उन्होंने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। गंगासागर शर्मा अपने पीछे पत्नी के अलावा दो बेटे रंगलाल शर्मा और नंदलाल शर्मा, जिनकी उम्र करीब 20 और 22 साल है, और एक विवाहित बेटी छोड़ गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Rohini Acharya: 'महिलाओं के प्रति मानसिक-वैचारिक कुंठा से ग्रस्त हैं नीतीश', विधानसभा में CM की किस बात पर भड़कीं रोहिणी?

परिवार का रो-रोकर बुरा हाल

घटना की जानकारी मिलते ही परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना मिलते ही नया भोजपुर थाना की पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही जरूरी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पहली नजर में मामला आत्महत्या का ही लग रहा है, लेकिन परिजनों के बयान लिए जा रहे हैं। पुलिस आत्महत्या के साथ-साथ दूसरे पहलुओं से भी मामले की जांच कर रही है। घटना के बाद से पुराना भोजपुर और आसपास के इलाकों में शोक का माहौल बना हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed