{"_id":"6756fc3af2776ec6ae003c2f","slug":"buxar-news-12-year-old-student-kidnapped-from-near-school-released-shortly-after-bihar-police-2024-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: विद्यालय के पास से 12 साल के छात्र का अपहरण, कुछ ही देर बाद छोड़ा; अब जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: विद्यालय के पास से 12 साल के छात्र का अपहरण, कुछ ही देर बाद छोड़ा; अब जांच में जुटी पुलिस
Mon, 09 Dec 2024 07:48 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बक्सर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बक्सर
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Mon, 09 Dec 2024 07:48 PM IST
सार
Buxar News: छात्र आकाश ठाकुर के अपहरण और बाद में छोड़े जाने की घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। पुलिस घटना की गहराई से जांच कर रही है और सीसीटीवी फुटेज से अपहरणकर्ताओं की पहचान करने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन
मामले की जांच में जुटी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बक्सर जिले के मुफस्सिल थानाक्षेत्र के पवनी गांव में 12 साल के छात्र आकाश ठाकुर का अपहरण कर लिया गया। इसके कुछ देर बाद कुछ किलोमीटर दूर बदमाशों ने छात्र को चौसा के महादेवा घाट के पास छोड़ दिया। बच्चे को सुरक्षित बरामद कर लिया गया है, लेकिन यह घटना इलाके में सनसनी फैलाने के लिए काफी रही।
विज्ञापन
सफेद गाड़ी से आए थे बदमाश
जानकारी के मुताबिक, आकाश ठाकुर पवनी गांव के आदर्श बालिका मध्य विद्यालय में कक्षा पांच का छात्र है। वह सोमवार की सुबह विद्यालय के बाहर टहल रहा था। तभी सफेद बोलेरो में सवार चार संदिग्ध लोग वहां पहुंचे। छात्र ने बताया कि दो नकाबपोश लोग गाड़ी से उतरे और धमकी दी कि गाड़ी में बैठ जाओ, नहीं तो जान से मार देंगे। उनमें से एक के पास छोटी बंदूक थी। इसके बाद उसे गाड़ी में बैठाकर अपहरणकर्ताओं ने कहा कि चंदू को बता दो कि लड़का मिल गया है। कुछ समय बाद महादेवा घाट के पास पहुंचकर अपहरणकर्ताओं ने बच्चे को उतार दिया और फरार हो गए।
विज्ञापन
परिवार और ग्रामीणों में भय का माहौल
छात्र कैमूर जिले के महुआरी गांव के निवासी धनजी ठाकुर का बेटा है और पवनी गांव में अपने मामा कलेक्टर ठाकुर के घर रहकर पढ़ाई करता है। परिजनों के अनुसार, उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। लोग इस घटना को लेकर आशंकित हैं कि कहीं यह किसी बड़ी साजिश का हिस्सा तो नहीं।
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
मुफस्सिल थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि छात्र को सुरक्षित बरामद कर लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस मामले को गंभीरता से ले रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या यह सचमुच अपहरण का मामला है? अपहरणकर्ताओं की मंशा क्या थी? और क्या वे गलत पहचान की वजह से बच्चे को छोड़ गए? पुलिस ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज खंगालने और घटनास्थल के आसपास के लोगों से पूछताछ करने का काम जारी है।
स्थानीय प्रशासन पर दबाव
घटना के बाद पवनी गांव में ग्रामीणों की भीड़ थाना परिसर में जुटी रही। लोगों ने पुलिस से जल्द से जल्द मामले का समाधान निकालने की मांग की है।