{"_id":"677f8b5d73b7c631c502f12a","slug":"buxar-liquor-was-being-smuggled-through-postal-parcel-van-boxes-were-hidden-under-junk-police-busted-racket-2025-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: डाक पार्सल वैन से हो रही थी शराब तस्करी, कबाड़ के नीचे छिपाई गईं थी पेटियां; पुलिस ने ऐसे किया भंडाफोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: डाक पार्सल वैन से हो रही थी शराब तस्करी, कबाड़ के नीचे छिपाई गईं थी पेटियां; पुलिस ने ऐसे किया भंडाफोड़
Thu, 09 Jan 2025 02:10 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बक्सर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बक्सर
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Thu, 09 Jan 2025 02:10 PM IST
सार
Buxar News: उत्पाद अधीक्षक आलोक कुमार ने बताया कि शराब की यह खेप हरियाणा से आरा ले जाई जा रही थी। वाहन यूपी के रास्ते बिहार में प्रवेश कर रहा था। स्कैनर से जांच के दौरान शराब की पेटियां पकड़ी गईं। चालक को भी पकड़ लिया गया है।
विज्ञापन
डाक पार्सल वैन से हो रही थी शराब तस्करी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार में शराबबंदी के बावजूद तस्कर शराब की खेप को बिहार में लाने के लिए नए-नए तरीके अपना रहे हैं। हालांकि, पुलिस की सख्ती के आगे उनके ये तरीके विफल हो रहे हैं। ताजा मामला बक्सर के वीर कुंवर सिंह सेतु का है, जहां डाक पार्सल वैन के जरिए शराब की तस्करी हो रही थी। यूपी-बिहार सीमा पर पुलिस ने स्कैनर की मदद से इस तस्करी का भंडाफोड़ किया।
विज्ञापन
डाक पार्सल वैन में छिपाई थी शराब
जानकारी के मुताबिक, उत्पाद विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए डाक पार्सल वैन से भारी मात्रा में शराब बरामद की। वैन में कबाड़ के ढेर के नीचे शराब की पेटियां छिपाई गई थीं। जांच के दौरान पुलिस ने वाहन चालक को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार चालक की पहचान हरियाणा निवासी मंजीत सिंह (पिता जयवीर सिंह) के रूप में हुई है।
विज्ञापन
हरियाणा से आरा ले जाई जा रही थी शराब
उत्पाद अधीक्षक आलोक कुमार ने बताया कि शराब की यह खेप हरियाणा से आरा ले जाई जा रही थी। वाहन यूपी के रास्ते बिहार में प्रवेश कर रहा था। स्कैनर से जांच के दौरान शराब की पेटियां पकड़ी गईं। पकड़े जाने पर चालक ने भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उसे मौके पर ही दबोच लिया।
विज्ञापन
1,323 लीटर विदेशी शराब बरामद
पुलिस ने वैन से कुल 147 पेटी विदेशी शराब बरामद की, जिसकी कुल मात्रा 1,323 लीटर है। शराब को जब्त कर उत्पाद अधिनियम के तहत आगे की कार्रवाई की जा रही है। वहीं, गिरफ्तार चालक से पूछताछ जारी है और पुलिस इस नेटवर्क के अन्य सदस्यों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।
बक्सर पुलिस और उत्पाद विभाग ने हाल के दिनों में शराब तस्करों पर शिकंजा कस दिया है। तस्कर नए-नए तरीके अपनाकर शराब की खेप बिहार पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं। कभी सब्जियों की गाड़ियों में, तो कभी पार्सल वैन के जरिए तस्करी की जा रही है। लेकिन पुलिस की सतर्कता के कारण ये मंसूबे बार-बार नाकाम हो रहे हैं।