फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Buxar Crime: Woman brutally murdered by crushing her with stone, husband accused; whole family absconded

Bihar Crime: बक्सर में पत्थर से कुचलकर महिला की निर्मम हत्या, पति पर लगा आरोप; पूरा परिवार घर छोड़कर फरार

Mon, 22 Apr 2024 05:15 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बक्सर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बक्सर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 22 Apr 2024 05:15 PM IST
सार

Buxar Crime: बक्सर डीएसपी ने बताया कि समहुता गांव में एक घर में 40 से ज्यादा उम्र की एक महिला की ईंट से सिर पर हमला करके हत्या की गई है। पति उसका फरार है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Buxar Crime: Woman brutally murdered by crushing her with stone, husband accused; whole family absconded
महिला की ईंट-पत्थर से कूचकर हत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के बक्सर के धनसोई थाना क्षेत्र के समुहता गांव में एक शख्स ने अपनी पत्नी की पत्थर से कूचकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद पूरा परिवार घर छोड़कर फरार हो गया है। मृतका की पहचान समहुता गांव निवासी कृष्ण बिहारी चौधरी की पत्नी रुना देवी (48) के रूप में हुई है।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि पारिवारिक विवाद में पति अपनी पत्नी की निर्मम हत्या कर फरार हो गया है। इसके बाद घटना की सूचना स्थानीय ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन को दी। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच में जुट गई। साथ ही फरार आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर छापामारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन


बक्सर डीएसपी धीरज कुमार ने बताया कि सुबह-सुबह एक सूचना मिली कि समहुता गांव में एक घर में महिला का शव पड़ा हुआ है। तत्काल पुलिस के द्वारा इसका सत्यापन किया गया। उसमें पता चला कि 40 से ज्यादा उम्र की एक महिला की हत्या ईंट से सिर पर हमला करके की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
डीएसपी ने बताया कि घर से बाकी लोग फरार हैं। बाकी पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। वहीं, पहली नजर में मामला हत्या का लग रहा है और पति फरार है तो शक उसी पर है। हालांकि आगे परिजनों का बयान आएगा, फिलहाल पुलिस मृत महिला की बेटी से संपर्क करने के प्रयास में जुटी हुई है। जैसा वह लोग बयान देंगे, उस आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी। हालांकि अभी हत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed