{"_id":"68a305447f72fcb4a30df501","slug":"bssc-12-543-posts-to-be-filled-results-of-2-exams-released-preparation-for-3-major-exams-in-final-stage-2025-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"BSSC News: 12,543 पदों पर होगी बहाली, दो परीक्षाओं के नतीजे जारी; तीन बड़ी परीक्षाओं की तैयारी अंतिम चरण में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
BSSC News: 12,543 पदों पर होगी बहाली, दो परीक्षाओं के नतीजे जारी; तीन बड़ी परीक्षाओं की तैयारी अंतिम चरण में
Mon, 18 Aug 2025 04:19 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Mon, 18 Aug 2025 04:19 PM IST
सार
BSSC Job Exam Update: राज्य एसएससी के अध्यक्ष आलोक राज ने कहा कि आयोग समयबद्ध तरीके से प्रतियोगी परीक्षाओं का आयोजन कर रहा है और जल्द परिणाम भी घोषित किए जा रहे हैं। इससे न केवल युवाओं को समय पर रोजगार मिल रहा है बल्कि सरकारी विभागों में कार्य क्षमता भी बढ़ी है।
विज्ञापन
BSSC के तहत 12,543 पदों पर होगी बहाली (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : AI Image- Freepik
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) इस वर्ष युवाओं के लिए बड़ी सौगात लेकर आया है। आयोग की ओर से आने वाले महीनों में 12,543 पदों पर बहाली की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। राज्य सरकार के अनुसार वह पहले ही 50 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी और रोजगार उपलब्ध करा चुकी है। अब इस संख्या को एक करोड़ तक पहुंचाने का नया लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस लक्ष्य की प्राप्ति में एसएससी की भूमिका अहम मानी जा रही है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Bihar : पटना में STET अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज; 'परीक्षा नहीं तो वोट नहीं' का नारा लगाते हुए निकली थी भीड़
विज्ञापन
क्षेत्र सहायक, इंटर स्तरीय और प्रयोगशाला सहायक के पदों पर होगी नियुक्ति
एसएससी की ओर से अगस्त में क्षेत्र सहायक के 201 पदों के लिए लिखित परीक्षा आयोजित की गई। वहीं, आगामी महीनों में द्वितीय इंटर स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के तहत 12,199 पदों और प्रयोगशाला सहायक के 143 पदों पर बहाली होने वाली है। आयोग ने यह भी स्पष्ट किया है कि परीक्षाओं का आयोजन समय पर कराकर जल्द परिणाम प्रकाशित किए जाएंगे।
विज्ञापन
कार्यालय परिचारी और लिपिक पदों का रिजल्ट जारी
एसएससी ने अब तक कार्यालय परिचारी और परिचारी (विशिष्ट) पद के लिए आयोजित परीक्षा का परिणाम 25 जिलों में प्रकाशित कर दिया है। गया और सीवान जिलों का परिणाम भी जल्द घोषित होने वाला है। वहीं, 11 मई को विज्ञान, प्रावैधिकी और तकनीकी शिक्षा विभाग के 238 पदों के लिए परीक्षा आयोजित की गई थी। इसके अतिरिक्त, 29 जून को कल्याण व्यवस्थापक और निम्नवर्गीय लिपिक के 56 पदों के लिए भी परीक्षा ली जा चुकी है।
स्नातक स्तरीय और परिचारी पदों पर भी होगी बड़ी बहाली
एसएससी के स्तर से जल्द ही चतुर्थ स्नातक स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के अंतर्गत 1,481 पदों और कार्यालय परिचारी या परिचारी (विशिष्ट) की संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के तहत 3,727 पदों पर बहाली की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। आयोग के अनुसार इन परीक्षाओं की तैयारी अंतिम चरण में है और जल्द ही इसका नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा।
बदला है एसएससी का स्वरूप, अब समय पर मिल रहा परिणाम
कुछ वर्ष पहले तक एसएससी साल में केवल एक-दो परीक्षाएं आयोजित करता था और परिणाम आने में महीनों से लेकर वर्षों का समय लगता था। लेकिन अब आयोग ने अपना स्वरूप बदल लिया है। वर्तमान में हर साल तीन से पांच परीक्षाएं आयोजित की जा रही हैं और निर्धारित समयसीमा में परिणाम भी प्रकाशित किए जा रहे हैं। इससे विभागों में खाली पड़े पदों को समय पर भरा जा रहा है।
यह भी पढ़ें- Bihar: स्टूडेंट यूनियन का जोरदार प्रदर्शन, SDM कार्यालय का घेराव, कार्यालय में घुसे सैकड़ों लोग; जानें मामला
आयोग अध्यक्ष ने दी जानकारी
राज्य एसएससी के अध्यक्ष आलोक राज ने कहा कि आयोग समयबद्ध तरीके से प्रतियोगी परीक्षाओं का आयोजन कर रहा है और जल्द परिणाम भी घोषित किए जा रहे हैं। इससे न केवल युवाओं को समय पर रोजगार मिल रहा है बल्कि सरकारी विभागों में कार्य क्षमता भी बढ़ी है। उन्होंने कहा कि सरकार के एक करोड़ युवाओं को रोजगार देने के संकल्प के तहत जैसे-जैसे अधियाचनाएं आयोग को मिल रही हैं, वैसे-वैसे बहाली की प्रक्रिया पूरी की जा रही है।