फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   BPSC Paper Leak: Prashant Kishore's health deteriorated, supporters worshiped in temple; protest against govt

BPSC Paper Leak Protest: प्रशांत किशोर की तबीयत बिगड़ी, समर्थकों ने मंदिर में की पूजा; सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

Wed, 08 Jan 2025 08:56 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना/मोतिहारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना/मोतिहारी Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 08 Jan 2025 08:56 PM IST
सार

Prashant Kishore Health: जन सुराज पार्टी के युवा नेता और पूर्व चिरैया विधानसभा प्रत्याशी इंजीनियर संजय कुमार ने कहा कि प्रशांत जी ने बच्चों के भविष्य के लिए सात दिन तक संघर्ष किया। यह आंदोलन छात्रों के अधिकार और शिक्षा व्यवस्था की पारदर्शिता के लिए है।

विज्ञापन
BPSC Paper Leak: Prashant Kishore's health deteriorated, supporters worshiped in temple; protest against govt
प्रशांत किशोर की अच्छी सेहत के लिए प्रदर्शन करते समर्थक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीपीएससी परीक्षा में कथित प्रश्नपत्र लीक को लेकर आमरण अनशन पर बैठे जन सुराज पार्टी के सुप्रीमो प्रशांत किशोर की तबीयत बिगड़ गई। उसके बाद उन्हें पटना के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी खराब सेहत की खबर से समर्थकों में चिंता बढ़ गई है। उनकी शीघ्र स्वस्थ होने की कामना के लिए बुधवार को मोतिहारी के पताही प्रखंड स्थित स्वामी मठ में पूजा-पाठ और हवन का आयोजन किया गया।

विज्ञापन

 
अनशन और बिगड़ती तबीयत
जानकारी के मुताबिक, प्रशांत किशोर दो जनवरी से गांधी मैदान पटना में आमरण अनशन पर थे। उनकी मांग थी कि बीपीएससी द्वारा आयोजित 70वीं संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा को रद्द किया जाए। यह मांग परीक्षा के प्रश्नपत्र लीक होने के आरोपों के बाद उठाई गई थी।
विज्ञापन


पिछले सात दिनों से अनशन के कारण उनकी हालत बिगड़ने लगी थी। मंगलवार को उन्हें संक्रमण, निर्जलीकरण और अत्यधिक कमजोरी के चलते पटना के निजी अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। डॉक्टरों ने उनकी स्थिति को देखते हुए विशेष निगरानी की आवश्यकता बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
समर्थकों का हवन और पूजा-पाठ
प्रशांत किशोर की तबीयत खराब होने के बाद उनके समर्थकों ने पताही के स्वामी मठ में विशेष पूजा-पाठ और हवन का आयोजन किया। जन सुराज पार्टी के युवा नेता और पूर्व चिरैया विधानसभा प्रत्याशी इंजीनियर संजय कुमार ने कहा कि प्रशांत जी ने बच्चों के भविष्य के लिए सात दिन तक संघर्ष किया। यह आंदोलन छात्रों के अधिकार और शिक्षा व्यवस्था की पारदर्शिता के लिए है। उनका त्याग और संघर्ष प्रेरणादायक है।
गया जी की पवित्र भूमि पर भी विशेष पूजा अर्चना की गई।
 
सरकार के खिलाफ प्रदर्शन
प्रशांत किशोर की गिरफ्तारी और अनशन के दौरान पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज और पानी की बौछार से उनके समर्थकों में गुस्सा है। प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए परीक्षा रद्द करने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
 
स्वामी मठ में पूजा के दौरान कई प्रमुख नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रखंड अध्यक्ष शिव शंकर मिश्रा, किसान अध्यक्ष टुन्नू पांडेय, युवा अध्यक्ष दशरथ चौरसिया, संतोष तिवारी, रवि महतो और हिमांशु सिंह जैसे कई कार्यकर्ताओं ने इस आयोजन में हिस्सा लिया।
 
समर्थकों का संकल्प
कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह आंदोलन प्रशांत किशोर के नेतृत्व में बच्चों के भविष्य और भ्रष्टाचार मुक्त शिक्षा व्यवस्था के लिए जारी रहेगा। जन सुराज पार्टी के नेताओं ने सरकार से उनकी मांगों को गंभीरता से लेने की अपील की और चेतावनी दी कि अगर मांगे पूरी नहीं हुईं तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

 
क्या है पृष्ठभूमि?
बीपीएससी परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक मामला राज्य में शिक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहा है। प्रशांत किशोर ने पहले भी इस मुद्दे पर सरकार का ध्यान आकर्षित करने के लिए प्रदर्शन किए थे। लेकिन जब समाधान नहीं निकला तो उन्होंने अनशन का सहारा लिया। उनकी लड़ाई ने छात्रों और आम जनता का ध्यान खींचा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed