फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   BJP says INDIA is against Wakf Board Amendment Bill, but why is it silent on Hindu atrocities in Bangladesh

Bihar: भाजपा बोली- वक्फ बोर्ड संशोधन बिल के विरोध में ‘इंडिया’, पर बांग्लादेश में हिंदू अत्याचार पर मौन क्यों?

Sat, 10 Aug 2024 02:33 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 10 Aug 2024 02:33 PM IST
सार

Hindu Muslim Politics: भाजपा नेता ने कहा कि आखिर इंडिया गठबंधन के नेता बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार पूरी तरह से मौन क्यों है। वहीं, भारत में वक्फ बोर्ड संशोधन बिल आने के बाद इंडिया गठबंधन उसका विरोध कर रहा है। जबकि वक्फ बोर्ड एक काले कानून की तरह काम कर रहा है।

विज्ञापन
BJP says INDIA is against Wakf Board Amendment Bill, but why is it silent on Hindu atrocities in Bangladesh
भाजपा नेता सत्यनारायण सिंह यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रोहतास जिले के डेहरी विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक और भाजपा के वरिष्ठ नेता इंजीनियर सत्यनारायण सिंह यादव ने बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं के साथ हो रहे अत्याचार को लेकर इंडिया गठबंधन के नेताओं पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदू धर्म के लोगों और उनके धार्मिक स्थलों पर हमले किए जा रहे हैं, उन्हें तरह-तरह की यातनाएं दी जा रही हैं। इसके कारण बांग्लादेश में सैकड़ों हिंदुओं को मौत के घाट उतार दिया गया है। लेकिन इस मुद्दे पर इंडिया गठबंधन में शामिल सभी दल के नेता पूरी तरह से मौन धारण किए हुए हैं।

विज्ञापन

 
भाजपा नेता सत्यानारायण सिंह ने कहा कि आखिर सेकुलरिज्म की बात करने वाले इंडिया गठबंधन के नेता बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार पूरी तरह से मौन क्यों है। वहीं, भारत में वक्फ बोर्ड संशोधन बिल आने के बाद इंडिया गठबंधन में शामिल सभी दल के नेता एकजुट होकर बिल का विरोध कर रहे हैं। जबकि वक्फ बोर्ड एक काले कानून की तरह काम कर रहा है। इससे साफ जाहिर होता है कि इंडिया गठबंधन के नेता एक खास समुदाय के पक्ष में काम कर रहे हैं।
विज्ञापन




उन्होंने कहा कि लेकिन भाजपा सभी धर्म और जातियों को आपस में जोड़कर सामाजिक समरसता बनाए रखने पर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश में हो रहे हिंदुओं पर अत्याचार को लेकर एक कमेटी गठित की गई है। गठित कमेटी बांग्लादेश में फंसे अल्पसंख्यकों की रक्षा करने का काम करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed