{"_id":"60b94c9c8ebc3e395f49ce95","slug":"bjp-mlc-told-nitish-kumar-is-a-liquor-scammer","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार सियासत: भाजपा विधान पार्षद ने नीतीश को बताया शराब घोटालेबाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार सियासत: भाजपा विधान पार्षद ने नीतीश को बताया शराब घोटालेबाज
Fri, 04 Jun 2021 03:12 AM IST
Jeet Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, पटना।
अमर उजाला ब्यूरो, पटना।
Published by: Jeet Kumar
Updated Fri, 04 Jun 2021 03:12 AM IST
विज्ञापन
नीतीश कुमार, मुख्यमंत्री, बिहार
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा विधान पार्षद टुन्ना जी पाण्डेय ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर गंभीर आरोप लगा कर गठबंधन को संकट में डाल दिया है। पांडेय ने कहा, नीतीश कुमार शराब घोटालेबाज हैं। उन्हें बहुत जल्द जेल जाना होगा। इस बयान के बाद जदयू की ओर से संजय सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री पर उंगली उठाने वालों की उंगली काट ली जाएगी।
विज्ञापन
इससे पहले मंगलवार को पाण्डेय ने ट्वीट कर नीतीश कुमार को परिस्थितियों का मुख्यमंत्री बताया था। पाण्डेय के बयान के बाद अब भाजपा और जदयू के नेता डैमेज कंट्रोल में जुट गए हैं। हालांकि पाण्डेय ने अपने ट्वीट पर अब तक खेद नहीं जताया है।
विज्ञापन
उधर प्रदेश भाजपा की अनुशासन समिति ने एमएलसी को नोटिस देकर जवाब मांगा है। वहीं, जदयू के महासचिव केसी त्यागी ने कहा है कि उनकी पार्टी छोटे स्तर के भाजपा नेताओं के बयानों को गंभीरता से नहीं लेती।
विज्ञापन