{"_id":"64460fef9d3414e02d0ce223","slug":"bihar-youth-murdered-in-patna-city-criminals-thrown-into-drain-by-sanding-their-necks-2023-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News : 25 साल के युवक का गला रेतकर शव को पटना सिटी के पास नाले में फेंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News : 25 साल के युवक का गला रेतकर शव को पटना सिटी के पास नाले में फेंका
Mon, 24 Apr 2023 10:43 AM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना सिटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना सिटी
Published by: आदित्य आनंद
Updated Mon, 24 Apr 2023 10:43 AM IST
सार
Crime in Patna : करीब 25 साल के एक युवक की गला रेतकर हत्या करने के बाद अपराधियों ने लाश को पटना सिटी के एक नाले में फेंक दिया था। लाश बरामद हुई है, लेकिन पहचान नहीं हुई है। आसपास के थानों को तस्वीर भेजी गई है।
विज्ञापन
घटना के बाद लोगों की जुटी भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पटना सिटी में लाश मिली है। अपराधियों ने गर्दन काटकर हत्या की, इसके बाद नाले में लाश को फेंक दिया। सोमवार सुबह टहलने वाले लोगों ने जब लाश नाले में देखी तो दंग रह गए। देखते ही देखते आसपास के लोग वहां जुट गए। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन जुट गई। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से लाश को बाहर निकाला। इसके बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए NMCH भेज दिया। पुलिस मृत युवक की पहचान में जुट गई है। लाश खांजेकला थाना क्षेत्र के नाथकोल्ड स्टोर के पास मिली है।
विज्ञापन
पहचान में जुटी पुलिस
पुलिस के अनुसार, नाले से गला रेती हुई लाश बरामद हुई है। इसकी उम्र करीब 25 साल प्रतीत हो रही है। आशंका है कि अपराधियों कहीं और इसकी हत्या करने के बाद लाश को यहां लाकर फेंक दिया। पुलिस लाश की पहचान के लिए आसपास के थानों की मदद ले रही है। स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई चल रही है। पुलिस करीब एक किलोमीटर के दायरे में पता लगाने की कोशिश कर रही है कि 24 घंटे के दरम्यान इस उम्र का कोई युवक गायब तो नहीं है। आसपास के थानों में पुलिस ने लाश की तस्वीर भी भेजी है ताकि अगर गुमशुदगी-अपहरण की कोई सूचना हो तो जल्दी से जल्दी कारणों का भी खुलासा किया जा सके।
विज्ञापन
चार दिन पहले बच्चे की लाश नाले में मिली थी
पटना के ही राजीव नगर थाना क्षेत्र के नेपाली नगर में 20 अप्रैल को करीब 12 साल के बच्चे की लाश नाले से बरामद की गई थी। इस लाश की पहचान होने में दो दिन का वक्त लग गया। पहचान अरविंद बिंद के बेटे बिट्टू कुमार के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार वह नाले में गिर गया था। डूबने के कारण मौत हुई थी, किसी ने हत्या नहीं की थी।
विज्ञापन