फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar: Woman dies under suspicious circumstances in Nalanda, maternal family accuses of murder

Bihar: नालंदा में संदिग्ध हालात में महिला की मौत, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप; पुलिस पर भी उठे सवाल

Thu, 07 Aug 2025 01:11 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 07 Aug 2025 01:11 PM IST
सार

Bihar: मायके पक्ष ने पुलिस पर भी गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि जब उन्होंने घटना की सूचना दी, तो पुलिस ने कथित रूप से यह कहा कि "पहले शव को जलाओ, फिर जांच होगी।

विज्ञापन
Bihar: Woman dies under suspicious circumstances in Nalanda, maternal family accuses of murder
रोते बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नालंदा जिले के दीपनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत गंगा बीघा गांव में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की पहचान गोविंदा कुमार की 21 वर्षीय पत्नी सुषमा कुमारी के रूप में हुई है। घटना के बाद मृतका के मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर सुषमा की हत्या का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि ससुरालवालों ने गला दबाकर उसकी हत्या की और फिर उसे फांसी का रूप देने की कोशिश की गई।

विज्ञापन

मृतका के भाई ने बताया कि बीती रात ससुराल पक्ष की ओर से फोन पर सूचना दी गई कि सुषमा ने फांसी लगा ली है। जब वे मौके पर पहुंचे तो देखा कि शव जमीन पर पड़ा था। कमरे में लाठी, बेल्ट और तार भी मौजूद थे। परिजनों का आरोप है कि पहले सुषमा के साथ मारपीट की गई, फिर गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी गई। उन्होंने सुषमा की पीठ पर चोट के निशान होने की बात भी कही है।

विज्ञापन

परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि ससुराल वाले लगातार दो लाख रुपये दहेज की मांग कर रहे थे। साथ ही सुषमा के पति गोविंदा कुमार के किसी अन्य लड़की से अवैध संबंध भी थे। जब सुषमा ने इसका विरोध किया तो उसकी हत्या कर दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: गिरिराज पर प्रशांत का हमला, बोले- गरीब और प्रवासियों का वोटर लिस्ट से नाम काटने की हो रही साजिश

मायके पक्ष ने पुलिस पर भी गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि जब उन्होंने घटना की सूचना दी, तो पुलिस ने कथित रूप से यह कहा कि "पहले शव को जलाओ, फिर जांच होगी। हालांकि, पुलिस की ओर से इस आरोप की पुष्टि नहीं हो सकी है। बता दें कि सुषमा की शादी वर्ष 2022 में चंडी थाना क्षेत्र के हसनी गांव से दीपनगर थाना क्षेत्र के गंगा बीघा गांव निवासी गोविंदा कुमार से हुई थी। सुषमा के दो छोटे बच्चे हैं, एक डेढ़ साल की बेटी और छह माह का बेटा।

इस मामले में दीपनगर थाना अध्यक्ष जितेंद्र राम ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों की वास्तविक पुष्टि हो सकेगी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed