{"_id":"6777eb485878854e69095cb8","slug":"bihar-will-organize-these-big-tournaments-including-women-world-cup-kabaddi-know-where-matches-will-be-held-2025-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: महिला विश्व कप कबड्डी समेत इन बड़े टूर्नामेंट का आयोजन करेगा बिहार, जानें कहां-कहां होंगे मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: महिला विश्व कप कबड्डी समेत इन बड़े टूर्नामेंट का आयोजन करेगा बिहार, जानें कहां-कहां होंगे मैच
Fri, 03 Jan 2025 07:21 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: अरविंद कुमार
Updated Fri, 03 Jan 2025 07:21 PM IST
सार
मुख्य सचिव अमृतलाल मीणा ने खेल विभाग और बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के शीर्ष अधिकारियों के साथ बैठक की। आगामी खेल आयोजनों की तैयारी को लेकर चर्चा की गई, जिसकी मेजबानी बिहार करने जा रहा है।
विज्ञापन
खेलो इंडिया यूथ गेम्स
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार इस वर्ष विश्व कप महिला कबड्डी, विश्व कप सेपक टकराव, खेलो इंडिया यूथ गेम्स, अंडर-20 रग्बी सेवेंस एशियाई चैंपियनशिप तथा हीरो मेंस एशिया कप हॉकी की मेजबानी करेगा। सभी कार्यक्रम बिहार के सात मुख्य जिले में आयोजित किए जाएंगे। इनमें पटना, नालंदा, गया, भागलपुर, मुंगेर, बेगूसराय, और दरभंगा जिले शामिल हैं।
विज्ञापन
खेलों में टेबल टेनिस, फुटबॉल, वालीबॉल, एथलेटिक्स और आर्चरी आदि 19 तरीके के आयोजन शामिल किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त कबड्डी, मलखम्ब, खो-खो तथा पैरा खेल में भी सात अलग-अलग खेलों का आयोजन किया जाएगा। इन खेलों में 8,500 से अधिक खिलाड़ी भाग लेंगे। खेलों का आयोजन जनवरी से लेकर अगस्त के बीच में अलग-अलग दिनों में किया जाएगा, जिसकी विस्तृत जानकारी खेल विभाग समय-समय पर उपलब्ध कराता रहेगा।
विज्ञापन
मुख्य सचिव अमृतलाल मीणा ने सभी अधिकारियों से आगामी खेलों को बिहार महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2024 की तरह सफल बनाने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि ये खेल आयोजन न केवल बिहार के युवाओं के बीच खेल भावना को बढ़ावा देंगे। बल्कि एक उभरते बिहार का ब्रांड भी बनाएंगे। इन खेलों के सफल आयोजन से बिहार भारत के अग्रणी खेल राज्यों के रूप में देखा जाएगा।
विज्ञापन