फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar Weather News: Chances of rain in entire Bihar till September 12, yellow alert in Tirhut and Magadh today

Bihar Weather News: 12 सितंबर तक पूरे बिहार में बारिश के आसार, आज तिरहुत और मगध में यलो अलर्ट

Sat, 06 Sep 2025 05:54 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sat, 06 Sep 2025 05:54 PM IST
सार

मौसम विज्ञान केंद्र ने आम लोगों से सावधान रहने की अपील की है। कहा कि अगले हफ्ते तक तक बारिश और आंधी-तूफान से सावधान रहने की जरूरत है। खुले मैदान और ऊंचे पेड़ के नीचे खड़े न हों। बिजली के खंभों और तारों से दूर रहें। किसान भी खेतों में जाने से बचें।

विज्ञापन
Bihar Weather News: Chances of rain in entire Bihar till September 12, yellow alert in Tirhut and Magadh today
बिहार में बारिश। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार में मानसून फिर से सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने छह से 12 सितंबर तक बिहार के सभी जिलों में बारिश के आसार जताया है। वहीं आज अगले तीन घंटे में तिरहुल और मगध के कुछ जिलों में बारिश-वज्रपात के आसार जताए गए हैं। पूर्व चंपारण, सीवान, सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, गया, नवादा, शिवहर और गोपालगंज में बारिश और वज्रपात के यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने इन इलाके में रहने वाले लोगों से सावधान रहने की अपील की है।

विज्ञापन


पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, छह से 12 सितंबर तक राज्य के विभिन्न हिस्सों में कभी तेज तो कभी हल्की बारिश देखने को मिलेगी। साथ ही 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की भी संभावना है। छह सितंबर (शनिवार) को राज्य के उत्तर-पश्चिम, उत्तर-पूर्व और दक्षिण-पश्चिम भागों में एक-दो स्थानों पर गर्जन-तर्जन, बिजली चमकने और तेज हवा चलने के आसार हैं। सात सितंबर को उत्तर बिहार के जिलों में, आठ सितंबर को उत्तर और दक्षिण-पश्चिम के जिलों में, नौ सितंबर को उत्तर को छोड़कर राज्य के लगभग सभी हिस्सों में आंधी-तूफान और तेज हवा चल सकती है।
विज्ञापन

Bihar: 'इतनी सी बात पर भाजपा MLC के गार्ड ने मुझे बेरहमी से पीटा', बिजली विभाग के कर्मी ने लगाया यह आरोप
विज्ञापन
विज्ञापन


आठ सितंबर को अररिया और किशनगंज जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
वहीं आठ सितंबर को अररिया और किशनगंज जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है। वहीं 9 सितंबर को पश्चिम चंपारण, किशनगंज, अररिया और पूर्णिया में भी भारी बारिश की संभावना जताई गई है। 10 सितंबर को पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर और मुजफ्फरपुर जिलों में भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन से चार दिनों में राज्य के अधिकतर हिस्सों में अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। हालांकि 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जा सकती है। वहीं, न्यूनतम तापमान भी अगले पांच दिनों तक सामान्य रहेगा।
Bihar News: हटिया-पटना एक्सप्रेस से अगवा हुए कोच अटेंडेंट को पुलिस ने छुड़ाया, हथियार के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

10 और 11 सितंबर को पूरे बिहार में झमाझम बारिश के आसार
बिहार के जिलों में अधिकतम तापमान 30 से 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। छह और सात सितंबर को बिहार के अधिकांश हिस्सों में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश होगी। आठ और नौ सितंबर को कई जिलों में तेज बारिश की संभावना है। 10 और 11 सितंबर को भी प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में झमाझम बारिश के आसार हैं। 12 सितंबर को अधिकांश जिलों में हल्की बारिश देखने को मिल सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed